सीएम भूपेश ने पुलिस परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा, प्रदेश में 4 नए जिलों के गठन की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़

देशभर में आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इसके बाद सीएम भूपेश ने छत्तीसगढ़ की जनता के नाम अपना संदेश दिया और प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

लाल किले की प्राचीर पर पीएम मोदी ने आठवीं बार फहराया तिरंगा, देश को किया सम्बोधित

स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर प्रदेश को सम्बोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश में 4 नए जिलों का गठन की घोषणा की है। इसके साथ ही सीएम ने कहा की प्रदेश में 18 नई तहसीलों का गठन होगा। मुख्यमंत्री ने अपने उदबोधन में कहा कि, प्रदेश में नए जिले मोहला-मानपुर, शक्ति, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी, और सारंगढ़-बिलाईगढ़ होंगे। सूत्रों के अनुसार नए जिले राजनांदगांव, रायगढ़, जांजगीर-चांपा को विभाजित करके बनाया जायेगा।

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेश का जनता के नाम संदेश, कहा- गांधीवादी सोच की परिकल्पना जल्द होगी साकार

बता दें की छत्तीसगढ़ में इस समय कुल 28 जिले हैं। भाजपा सरकार ने अपने शासन कल में 9 जिलों का गठन किया था। इसके बाद प्रदेश में जिलों की संख्या 18 से बढ़कर 27 हो गई थी। सत्ता में आने के बाद भूपेश बघेल ने पिछली साल बिलासपुर को विभाजित कर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का गठन किया था। उसके बाद से ही राज्य में सारंगढ़ और मनेन्द्रगढ़ को भी जिला बनाने की मांग हो रही थी।

Related Articles

Back to top button