नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर अक्सर किसी न किसी वजह से ट्रोल होती रहती हैं
अब नेहा को अपने एक रीमिक्स सॉन्ग के लिए खरी-खोटी सुननी पड़ रही है
इस बार मामला गंभीर होता हुआ दिख रहा है क्योंकि एक बड़ी सिंगर भी इसमें कूद पड़ी हैं
नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपना नया म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया है, जो 90 के दशक के आइकोनिक सॉन्ग 'मैंने पायल है छनकाई' का रीमिक्स है
इस नए गाने का नाम 'ओ सजना' है, जिसे टी-सीरीज ने बनाया है।कास्ट की बात करें तो नेहा कक्कड़ ने गाने के अलावा वीडियो में एक्टिंग भी की है
उनके साथ बिग बॉस फेम प्रियांक शर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री शर्मा भी गाने में शामिल हैं
नेहा कक्कड़ के इस गाने पर फैंस के अलावा ओरिजनल सिंगर फाल्गुनी पाठक को भी गुस्सा आ गया
फाल्गुनी ने एक इंटरव्यू दिया। जहां लीगल एक्शन लेने की बात पर फाल्गुनी ने कहा कि काश वो ऐसा कर पातीं, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकती हैं क्योंकि इस गाने के अधिकार उनके पास नहीं हैं