अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'थैंक गॉड' मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है
फिल्म मेकर इंद्र कुमार और 'थैंक गॉड' के अभिनेताओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश के जौनपुर में धार्मिक भावनाओं को आहत किए जाने का एक मामला दर्ज कराया गया था
अब कायस्थ समाज के सदस्यों ने राजस्थान में फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने फिल्म पर उनके समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है
पीटीआई के मुताबिक, कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों ने हिंदू देवता चित्रगुप्त के कथित अभद्र चित्रण के लिए अपकमिंग फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की है
इसमें अभिनेता अजय देवगन, निर्माता टी-सीरीज और अन्य नामजद हैं
रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रकांत सक्सेना के नेतृत्व में कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों ने शहर के निहालगंज थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई हैं