बनारस की तंग गलियों में फिल्माए गए 'केसरिया' गाने को भी मिला जुला रिस्पांस मिला है। किसी को गाना पसंद आ रहा है, तो कोई एवरेज बता रहा है

हाल ही में करण जौहर ने खुलासा किया था कि उन्हें यह गाना कुछ खास पसंद नहीं आया था। इस गाने को जिस तरह से फिल्माया गया था, वह करण को बिलकुल पसंद नहीं आया

 अब फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने केसरिया के डांस मिक्स वर्जन को रिलीज किया है और बताया है कि क्यों केसरिया को दोबारा शूट करना पड़ा था

अयान मुखर्जी ने 'केसरिया डांस मिक्स' का टीजर शेयर किया है

टीजर शेयर करते हुए अयान ने बताया कि केसरिया के रोमांटिक संस्करण को बहुत पहले शूट कर लिया गया था

लेकिन फिल्म की कहानी के अनुसार उन्हें लगा कि इसे और रोमांटिक वर्जन की जरूरत है, इसलिए दोबारा से पूरे गाने को शूट किया गया। 

लेकिन क्योंकि अब फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, तो केसरिया के ओरिजनल शूट को उन्होंने शेयर किया और बताया कि वीडियो का ये पार्ट सॉन्ग पर फिट नहीं बैठ रहा था