श्री महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार, करें 'श्री महाकाल लोक' के दिव्य दर्शन

बहुत अलौकिक है उज्जैन महाकाल कॉरिडोर का नजारा

PM मोदी 11 अक्टूबर को करेंगे महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन

25 हजार मंदिरों में दीप सज्जा और भजन-कीर्तन होंगे

856 करोड़ रुपए की लागत से महाकाल लोक बना

मध्यप्रदेश में हैं 23 हजार सरकारी मंदिर और ट्रस्ट. सभी मंदिरों में 11 अक्टूबर की शाम 5 बजे दीप प्रज्ज्वलन. 

इंदौर भी बनेगा 'महाकाल लोक' के लोकार्पण समारोह का साक्षी,  इस दिन सभी मंदिरों और धार्मिक संस्थानों में कार्यक्रम होंगे.

793 करोड़ रुपए के महाकाल विस्तार प्रोजेक्ट के पहले चरण के कामों को लगभग फाइनल टच दिया जा चुका है।

प्रोजेक्ट में महाकाल पथ, महाकाल वाटिका, रुद्रसागर तालाब के किनारे का डेवलपमेंट शामिल है।

प्रोजेक्ट के लोकार्पण के अवसर पर उज्जैन समेत प्रदेश के सभी जिलों में प्रमुख मंदिरों की साज-सज्जा की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण श्रद्धा का विषय है।  इसमें शहर के प्रत्येक परिवार को आमंत्रण पत्र दिया जाएगा।

सभी घरों और दुकानों में रोशनी की जाएगी। प्रमुख चौराहों और सड़कों पर विशेष साज-सज्जा होगी। महत्वपूर्ण जगह रंगोली भी बनाई जाएंगी।

12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग के रूप में शिव विराजित हैं।

मध्यप्रदेश में दो से बढ़कर 20 हेक्टेयर में विस्तार ले रहा महाकाल परिसर उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से चार गुना बड़ा होगा।

उज्जैन में ‘महाकाल लोक’ को PM नरेंद्र मोदी के लोकार्पण के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।