Thick Brush Stroke

अमिताभ बच्चन की पूजा

Tilted Brush Stroke

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकांउट के टाइमलाइन पर अपने पिता यानी हरिवंश राय बच्चन द्वारा लिखे गए अल्फाज लिखे हैं, जो कुछ इस प्रकार है- तुमने हमें पूज-पूज कर पत्थर कर डाला, वे जो हमपर जुमले कसते हैं हमें जिंदा तो समझते हैं’।

Tilted Brush Stroke

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकांउट के टाइमलाइन पर अपने पिता यानी हरिवंश राय बच्चन द्वारा लिखे गए अल्फाज लिखे हैं, जो कुछ इस प्रकार है- तुमने हमें पूज-पूज कर पत्थर कर डाला, वे जो हमपर जुमले कसते हैं हमें जिंदा तो समझते हैं’।

Tilted Brush Stroke

हरिवंश राय बच्चन की लाइने बिग बी के उन फैंस की याद दिलाती हैं, जो उन्हें वाकई भगवान की तरह पूजते हैं। क्योंकि उनके फैंस ने बिग बी का मंदिर बनवाया है, जो बाकायदा उनकी आरती और चालीसा गाकर उन्हें पूजते भी हैं।

Tilted Brush Stroke

79 लाइन की चालीसा और अमिताभ स्पेशल मंत्र गाकर अमिताभ बच्चन को पूजा जाता है। बिग बी को इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन उनके फैंस के भगवान तुल्य हैं। ऐसा वो साबित भी कर चुके हैं।

Tilted Brush Stroke

कोलकाता में अमिताभ बच्चन फैन्स एसोसिएशन की ओर से कई सालों पहले अमिताभ बच्चन का मंदिर बनवाया गया है। इस मंदिर में अमिताभ की उनके कद से थोड़ी बड़ी मूर्ती भी रखी गई है। बता दें कि यह मंदिर साउथ कोलकाता के श्रीधर राय रोड़ के बोंदेल गेट इलाके में है।

Tilted Brush Stroke

इस मंदिर में हर रोज फैंस अमिताभ बच्चन की 6 मिनट की फिल्मी आरती गाई जाती है। यही नहीं आरती से पहले 9 पन्ने की खास अमिताभ चालीसा भी पढ़ी जाती है। 79 लाइनों वाली ये चालीसा  बिग बी के स्ट्रग्ल और अचीवमेंट्स के किस्सों पर आधारित है। यही नहीं संकट मिटाने के लिए ‘अमिताभ नम:’ का जाप भी किया जाता है।

Tilted Brush Stroke

कोलकाता में बने बिग बी के इस मंदिर को देखने के लिए देश विदेशों से लोग आते हैं। मंदिर में बिग बी द्वारा अग्निपथ में पहने गए उनके सफेद जूतों की भी पूजा की जाती है। मंदिर में उनकी एक मूर्त को उस कुर्सी पर बिठाया गया है, जिसका इस्तेमाल उन्होंने अक्स मूवी में किया था।

Tilted Brush Stroke

हर साल उनके जन्मदिन पर पूजा के साथ-साथ उनकी कुशलता के लिए हवन भी करवाया जाता है। एक और खास बात ये है कि इस मंदिर में हमेशा अमिताभ की पूजा से पहले उनके माता-पिता की पूजा की जाती है।

Tilted Brush Stroke

मंदिर के संस्थापक संजय पटोदिया नाम के शख्स हैं। इस मंदिर के जरिए वह कई लोक भलाई के काम भी कर चुके हैं, जैसे कि कोविड काल में बिग बी के बर्थडे के मौके पर मंदिर में उनकी पूजा के बाद गरीबों को मास्क और सैनेटाइजर बांटे गए थे।

Tilted Brush Stroke

बता दें जब अमिताभ बच्चन को ये पता चला था कि उनका मंदिर बनाया गया है तो उनकी आंखें भर आईं थीं।

Tilted Brush Stroke

रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी ने उनका मंदिर बनाने को लेकर संजय पटोदिया को चिट्ठी भी लिखी थी और कहा था- ‘मुझे इंसान ही रहने दो भगवान का दर्जा मत दो।