Handheld Sign

सलमान-चिरंजीवी की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धूम

Tilted Brush Stroke

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान और चिरंजीवी की जोड़ी को बड़े पर्दे पर दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। दोनों की फिल्म गॉडफादर बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है।

Tilted Brush Stroke

रिलीज के पहले ही दिन से मोहन राजा के निर्देशन में बनी फिल्म गॉडफादर कामयाबी के एक के बाद एक झंडे गाड़ रही है। सब चिरंजीवी और सलमान की जोड़ी को सराह रहे हैं।

Tilted Brush Stroke

फैन्स चिरंजीवी और सलमान की जोड़ी को सुपरहिट बता रहे हैं। सलमान और चिरंजीवी के साथ आने की वजह से गॉडफादर दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर रही है।

Tilted Brush Stroke

बाकी दिनों की तरह ही रिलीज के छठे दिन भी गॉडफादर ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई कर ली। वीकेंड के मुकाबले सोमवार को गॉडफादर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कम जरूर रहा, लेकिन फिर भी सभी भाषाओं को मिलाकर दुनियाभर में गॉडफादर रिलीज के छठे दिन लगभग 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही।

Tilted Brush Stroke

रिलीज के पांचवें दिन भी फिल्म ने दुनियाभर में करीब 50 करोड़ करोड़ की कमाई की थी। इस तरीके से हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कारोबार कर रही है।

Tilted Brush Stroke

सलमान खान और चिरंजीवी स्टारर फिल्म 'गॉडफादर' ने पिछले 4 दिनों में दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया। इस फिल्म ने पांचवें दिन हिंदी बेल्ट में जहां 1.14 करोड़ की टोटल कमाई की।

Tilted Brush Stroke

वहीं तेलुगू में गॉड फादर ने 7.88 करोड़ का दमदार बिजनेस किया। तमिल तेलुगू और हिंदी सहित सभी भाषाओं में इस फिल्म ने इंडिया में अब तक 59.17 करोड़ का टोटल बिजनेस किया।

Tilted Brush Stroke

हिंदी डब में पांचवें दिन ही इस फिल्म ने 4. 61 करोड़ और तेलुगू में इस फिल्म ने 54. 56 करोड़ के आसपास की कमाई की। फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 125.97 करोड़ के आसपास की कमाई की।

Tilted Brush Stroke

सलमान खान ने फिल्म 'गॉडफादर' से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक नई शुरुआत की है। भले ही सलमान खान इस फिल्म में फुल फ्लेड्ज रोल में न हों, लेकिन उनके छोटे से किरदार को ही काफी पसंद किया गया।

Tilted Brush Stroke

फिल्म में सलमान खान और चिरंजीवी के अलावा नयनतारा, समुथिरकानी, पुरी जगन्नाध, सत्यदेव कांचराना भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन मोहन राजा ने किया है। यह फिल्म एक पॉलिटिकल ड्रामा है, जो कि मलयालम फिल्म लुसिफर का रीमेक है। लुसिफर में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Tilted Brush Stroke

चिरंजीवी के लिए गॉडफादर की कामयाबी बड़ी मायने रखती है। क्योंकि इससे पहले चिरंजीवी की फिल्म आचार्य बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म में उनके बेटे राम चरण भी नजर आए थे। ऐसे में गॉडफादर की सफलता से चिरंजीवी ने राहत की सांस ली होगी। आने वाले समय में चिरंजीवी फिल्म शंकर दादा में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ एक बार फिर से नयनतारा महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी।