Flipkart पर Big Billion Days Sale खत्म होने के बाद अब Big Diwali Sale शुरू हो गई है, जो भी खत्म होने वाली है। सेल में iPhone 13, iPhone 12 Mini और iPhone 11 बेहद कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है।
16 अक्टूबर तक चलने वाली सेल में ग्राहकों को iPhone 11, iPhone 12 Mini और iPhone 13 सभी पर खास डील्स मिल रही हैं।
सेल के दौरान फ्लिपकार्ट ने खास ऑफर्स के लिए SBI बैंक और कोटक बैंक के साथ पार्टनरशिप की है। बैंक कार्ड्स से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
Paytm की मदद से भुगतान करने पर भी ग्राहकों को अतिरिक्त कैशबैक का फायदा दिया जा रहा है। आप ऐपल के अलावा अन्य ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स भी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं।
सेल में आईफोन 13 पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है और इसके 128GB स्टोरेज वेरियंट को 56,740 रुपये में खरीदा जा सकता है। ऐपल A15 बायोनिक चिपसेट के साथ आने वाले इस आईफोन में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले और पावरफुल डुअल प्राइमरी कैमरा मिलता है।
Apple A15 में पावरफुल कैमरा फीचर्स के साथ IP68 वॉटर एंड डस्ट रेसिस्टेंस भी मिलती है। आईफोन 11 को सेल के दौरान केवल 35,990 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है।
SBI कार्ड के साथ इसपर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिल रही है और इसे 33,740 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है। आईफोन में A13 बायोनिक चिपसेट दिया गया है और 6.1 इंच का क्विड रेटिना HD डिस्प्ले दिया गया है।
कॉम्पैक्ट साइज का आईफोन 12 मिनी सेल में केवल 33,740 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसमें 5.4 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले ऐपल A14 बायोनिक चिपसेट के साथ मिलता है। 5G डिवाइस में फ्रंट पैनल पर 12MP ट्रूडेप्थ सेल्फी कैमरा नाइट मोड और 4K Dolby Vision HDR रिकॉर्डिंग के साथ मिलता है।