3 साल बाद स्वदेश लौट रही प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद वापस स्वदेश यानी भारत लौट रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बोर्डिंग पास की फोटो शेयर की है। फोटो के साथ एक्ट्रेस ने इस बात की खुशी जताई है कि वो लंबे समय बाद अपने घर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर बोर्डिंग पास की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'फाइनली मैं घर जा रही। लगभग 3 सालों बाद।' बता दें कि एक्ट्रेस पहले अप्रैल में इंडिया आने वाली थीं, लेकिन किसी कारण उन्हें प्लान कैंसल करना पड़ा था।

कोरोना काल के बाद प्रियंका की पहली इंडिया ट्रिप है, जिसमें उनके साथ उनकी बेटी मालती भी पहली बार इंडिया आ रही हैं। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि अप्रैल में वेकेशन पर थीं, लेकिन उनका मन हमेशा से इंडिया जाने के का था।

प्रियंका ने कहा कि भारत में हर राज्य की अपनी भाषा, अपने कपड़े, अपना लिखने का तरीका, तरह-तरह की छुट्टियां है। जैसे ही आप किसी राज्य का बॉर्डर क्रॉस करते हैं, वैसे ही किसी नए देश में पहुंच जाते हैं। मैं जब भी घर जाती हूं, तो समय लेकर जाती हूं। ताकि मुझे घूमने और छुट्टियां मनाने का समय मिल सके।

बता दें कि जनवरी में प्रियंका की बेटी मालती अपना पहला जन्मदिन मानाएंगी। प्रियंका और निक सरोगेसी के जरिए 2022 में पेरेंट्स बने थे।

प्रियंका और निक सरोगेसी की जानकारी खुद कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी थी। कपल ने अभी तक मालती का फेस दुनिया के सामने रिवील नहीं किया है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।