विराट कोहली की जीत पर पत्नी अनुष्का ने लुटाया प्यार
भारत ने T-20 वर्ल्ड कप के चौथे मुकाबले में बांग्लादेश को 5 रन से हरा दिया है। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने अपनी तीसरी फिफ्टी लगाई। ये उनके T-20 इंटरनेशनल करियर की 36वीं फिफ्टी है। इसके साथ ही वे T-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
विराट कोहली ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 31 मैच में 1016 रन बनाए थे। बता दें कि विराट कोहली का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का ने खूब प्यार लुटाया है।
अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर विराट के लिए एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है, जिसमें वो पति पर खूब प्यार बरसाती नजर आ रही है। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा ने एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें विराट कोहली की एक तस्वीर है और वो हाथों में बल्ला लिए नजर आ रहे हैं।
विराट कोहली ने T-20 वर्ल्ड कप के भारत-बांग्लादेश मैच में तूफानी 64 रन बनाए। विराट की ये धुआंधार पारी देख उनकी लेडीलव अनुष्का शर्मा की खुशी इस वक्त सातवें आसमान पर है। विराट की शानदार बल्लेबाजी और T-20 वर्ल्ड कप में नया रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रचने पर हर कोई बेहद खुश है।
अनुष्का शर्मा के साथ साथ उनके फैंस भी क्रिकेटर की इस खुशी में शामिल हैं। इसके पहले दीवाली पर भी विराट की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने लोगों के त्योहार में चार चांद लगा दिया था। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब अनुष्का ने विराट के लिए अपनी रिएक्शन दिया है।
विराट जब भी मैदान में उतरते हैं एक्ट्रेस हमेशा ही उनको चियर अप करती है। शायद इसीलिए विराट अनुष्का को अपना लकी चार्म मानते हैं। दीवाली पर हुए भारत और पाकिस्तान मैच में रिकॉर्ड बनाने पर भी अनुष्का ने विराट कोहली के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा था। उन्होंने टीवी से फोटो क्लिक करके इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था।
अनुष्का ने लिखा था कि ये जिंदगी का सबसे बेस्ट मैच देखा। बता दें कि कि विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन बनाए थे, जिसके बाद उन्होंने अनुष्का ही नहीं, पूरे देश की दिवाली को और भी रौशन कर दिया था। भारतीय टीम 4 मैचों में 3 जीत और एक हार के साथ 6 अंक लेकर ग्रुप-2 में पहले स्थान पर पहुंच चुका है।
बांग्लादेश की टीम इतने ही मैचों से 4 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बनी हुई है। भारत अपना अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के साथ खेलेगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 6 नवंबर को मेलबर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि इसी स्टेडियम में भारत ने अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ खेला था, जहां टीम इंडिया को जीत मिली थी।