OTT में धमाल मचाने के लिए तैयार ब्रह्मास्त्र

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 4 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। फिल्म थियेटर में रिलीज होने के दो महीने के अंदर ही OTT पर आ रही है। ऐसे में अगर आपने हॉटस्टार को सब्सक्रिप्शन नहीं किया है तो भी फिल्म देख सकते हैं।

'ब्रह्मास्त्र' फिल्म के पहले 10 मिनट बिलकुल फ्री में देख सकते हैं। दर्शकों को 10 मिनट के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना पड़ेगा। इसका मतलब ये है कि 10 मिनट की फिल्म बिल्कुल मुफ्त दिखाई जा रही है। इसके लिए दर्शकों के पास बस डिज्नी प्लस हॉटस्टार का ऐप डाउनलोड होना चाहिए।

फिल्म की फ्री स्क्रीनिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए ये दस मिनट बेहद अहम साबित होने वाले हैं। इस दौरान दर्शकों को ब्रह्मास्त्र के सबजेक्ट की जानकारी मिल जाएगी।

फिल्म की शुरुआत में ही कहानी का आधार बताया गया है। फिल्म में अयान ने अस्त्रों की एक अलग दुनिया रची है, जिसके बारे में इसी दस मिनट में बताया गया है। अगर आपको 10 मिनट सुनने में कम लग रहे हैं, तो ये गलत है। क्योंकि 10 मिनट ही महत्वपूर्ण होने वाले हैं।

बता दें कि अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 410 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 400 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया और नागार्जुन अक्किनेनी भी लीड रोल में हैं।

ब्रह्मास्त्र फिल्म का क्रेज फैंस के बीच बरकरार है। इस फिल्म के क्लाइमैक्स में कई सवाल अधूरे छोड़े गए हैं, जो मेकर्स अगले पार्ट में रिवील करेंगे।

डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि इस फिल्म को साल 2025 तक रिलीज किया जाएगा। साथ ही ये भी बताया था कि कोरोनाकाल में इसकी कहानी पर काम किया जा चुका है।

'ब्रह्मास्त्र' फिल्म ने आते ही धमाकेदार ओपनिंग दी और पहले वीकएंड पर ही 'ब्रह्मास्त्र' ने साल 2022 में रिलीज हुई कई बड़ी-बड़ी फिल्मों की छुट्टी कर दी।