कट-आउट ड्रेस में नजर आईं कृति सेनन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन कट-आउट ड्रेस में नजर आईं, जिसके बाद लोग उनकी तुलना उर्फी जावेद तक से करने लगे हैं। कृति भेड़िया के प्रमोशन के लिए वरुण धवन के साथ पहुंची थी, जहां उनकी ड्रेस ने फैंस का ध्यान खींच लिया।

कृति सेनन फ्रंट कट-आउट की ड्रेस पहने हुए स्पॉट हुईं। पीले रंग की इस फ्रंट कट-आउट ड्रेस में कृति ने मीडिया के सामने जबरदस्त पोज मारे। वहीं कृति के इन तस्वीरों को देख फैंस भी शॉक रह गए।

कृति सेनन की तस्वीरें देखने के बाद कुछ इंटरनेट यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि क्या अदाकारा पर उर्फी जावेद का रंग चढ़ गया है।

कृति सेनन की तरह ऊल-जुलूल कपड़े पहनने को लेकर अक्सर ट्रोल होने वाली एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट उर्फी जावेद ने कुछ वक्त पहले ऐसी ही एक ड्रेस पहनी थी, जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था।

कृति सेनन मुंबई में एक इवेंट में पहुंचकर अपनी फिल्म भेड़िया का जबरदस्त प्रमोशन करती दिखीं। फिल्म भेड़िया के लीड स्टार वरुण धवन भी इस वक्त उनके साथ ही मौजूद थे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

बता दें कि कृति सेनॉन और वरुण धवन स्टारर फिल्म भेड़िया इसी महीने 18 नवंबर को सिल्वर स्क्रीन पहुंचने वाली है। इसी वजह से ये सितारे फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं। वहीं फैंस भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।