BJP ने की राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा, छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम

BJP Rajya Sabha Candidate: भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत और नवीन जैनको राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।  वहीं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रमुख सुभाष बराला को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है। बिहार से धर्मशिला गुप्ता और भीम सिंह, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट, बंगाल से सामिक भट्टाचार्य, कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे और छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम लिस्ट में शामिल है।

यह भी पढ़ें:- Ayodhya Unique Bank : इस बैंक में खाता खुलवाना है तो 5 लाख बार लिखना पड़ेगा ‘सीताराम’, पढ़ें पूरी खबर

राज्यसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। इसी दिन वोटिंग के बाद चुनाव के नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों के नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का कार्यकाल अप्रैल में खत्म होने वाला है। सरोज पांडेय छत्तीसगढ़ की पहली निर्वाचित राज्यसभा सांसद थी। तब 49 विधायकों वाली भाजपा की प्रत्याशी सरोज पांडेय को 51 वोट मिले थे। राज्य के इतिहास में यह पहला मौका था, जब राज्यसभा के लिए मतदान किया गया। पिछली बार कांग्रेस ने लेखराम साहू को उतरा, लेकिन उनको पार्टी के ही पूरे वोट नहीं मिले थे। (BJP Rajya Sabha Candidate)

रायगढ़ जिले के रहने वाले देवेंद्र प्रताप का ताल्लुक रायगढ़ के राज परिवार से है, जिन राजा चक्रधर की याद में चक्रधर समारोह प्रदेश में आयोजित किया जाता है देवेंद्र प्रताप सिंह उन्हीं के परपोते हैं। देवेंद्र प्रताप सिंह इस वक्त लैलूंगा की जिला पंचायत के सदस्य हैं। रायगढ़ जिले के रहने वाले हैं। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। पूर्व में रायगढ़ जिले के संघ चालक रह चुके हैं। रेलवे समिति के सदस्य रह चुके हैं। संगठन सूत्रों की माने तो राज्यसभा में देवेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने के पीछे संघ का हाथ है क्योंकि देवेंद्र संघ के पसंदीदा रहे हैं। लैलूंगा के ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय ढंग से आदिवासियों के बीच संघ के कार्यक्रमों पर काम करते रहे हैं। साथ ही CM विष्णुदेव साय से भी जुड़े हुए हैं। (BJP Rajya Sabha Candidate)

Related Articles

Back to top button