गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजिम माघी पुन्नी मेला स्थल का किया निरीक्षण, तैयारी को अंतिम रूप देने के निर्देश दिये

Maghi Punni Mela : प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शुक्रवार शाम राजिम मेला स्थल का निरीक्षण किया एवं तैयारी को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य मंच को दर्शकों की सुविधा के अनुरूप बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्य मंच के सामने विभिन्न दीर्घा का अवलोकन किये। बैठक व्यवस्था के लिए सुझाव दिए।

Maghi Punni Mela : महानदी आरती के लिए उचित व्यवस्था

उन्होंने महानदी आरती के लिए आवश्यक तैयारियां करने एवं अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात घूम घूम कर कुलेश्वर मंदिर सड़क, सरस मेला एवं स्टॉल की जानकारी ली। उन्होंने दुकानदारों से भी बात की। कलेक्टर प्रभात मलिक ने तैयारियों के संबंध में जानकारी दी एवं सुझाव अनुसार आवश्यक परिवर्तन करने का भरोसा दिलाया।

Maghi Punni Mela

यह भी पढ़ें : 5 फरवरी से राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन, रोजाना छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकारों की होगी शानदार प्रस्तुति

मंत्री साहू ने कुलेश्वर महादेव में पूजा अर्चना की

प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शुक्रवार शाम राजिम मेला स्थल का निरीक्षण किया एवं तैयारी को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कुलेश्वर महादेव मंदिर का दर्शन कर पूजा अर्चना किए एवं प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित काम्बले, जिला पंचायत सीईओ रोक्तिमा यादव व रीता यादव व भाव सिंह साहू, पदमा दुबे, विकास तिवारी, प्रीति पांडे सहित बड़ी संख्या में आम जनता भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : पुरानी पेंशन योजना की बहाली ऐतिहासिक निर्णय, अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन समारोह में बोले मंत्री अमरजीत भगत

Maghi Punni Mela में के कलाकार देंगे प्रस्तुति

मेला के प्रारंभ दिवस 5 फरवरी को रंग सरोवर के भूपेंद्र साहू बारुका और स्वर्णा/गरिमा दिवाकर रायपुर की शानदार प्रस्तुति होगी। इसके बाद 6 फरवरी को पद्मश्री डॉ ममता चंद्राकर अपनी प्रस्तुति देंगी। 7 फरवरी को अल्का परगनिहा रायपुर की परफॉरमेंस होगी। 8 फरवरी को पी.सी. लाल यादव गण्डई की प्रस्तुति। पद्मश्री ऊषा बारले भिलाई, 9 फरवरी को ननकी ठाकुर, चम्पा निषाद रायपुर, 10 फरवरी को हिम्मत सिन्हा छुरिया, 11 फरवरी को गोरेलाल बर्मन रायपुर, 12 फरवरी को अनुराग शर्मा रायपुर, 13 फरवरी को दुष्यंत हरमुख भिलाई, 14 फरवरी को दिलीप षडंगी रायगढ़, आरु साहू नगरी, 15 फरवरी को सुनील सोनी दुर्ग, 16 फरवरी को रिखी क्षत्रीय भिलाई, पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर लाटाबोड़, 17 फरवरी को दीपक चंद्राकर अर्जुन्दा और 18 फरवरी को सुनील तिवारी रायपुर के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

Related Articles

Back to top button