बीजापुर बीजेपी जिलाध्यक्ष समेत 9 नेताओं ने मांगी Z श्रेणी की सुरक्षा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

BJP Leaders Demand Security: बस्तर संभाग में नक्सली लगातार BJP नेताओं को निशाना बना रहे हैं। नक्सलियों ने सालभर के भीतर 11 BJP नेताओं की हत्या की है। इस बीच बीजापुर BJP जिला अध्यक्ष समेत 9 नेताओं ने Z श्रेणी की सुरक्षा मांगी है। इसे लेकर उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। साथ ही लगातर हो रहे भाजपा नेताओं की हत्या को लेकर चिंता जताई है। बता दें कि इन नेताओं को पहले एक्स श्रेणी की सुरक्षा मिली थी। पत्र में कहा गया है कि बीजापुर जिला घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के चलते भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा मौत का भय बना रहता है। क्योंकि लगातार नक्सली एक-एक कर भाजपा के नेताओं को बेरहमी से हत्या कर रहे हैं। ऐसी खतरे को देखते हुए विधानसभा चुनाव के दौरान एक्स श्रेणी केंद्रीय सुरक्षा दिया गया था, जो कि अस्थाई था।

यह भी पढ़ें:- पीएम मोदी ने 23 लोगों को दिया नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड, प्रधानमंत्री ने किया युवा हस्तियों को सम्मानित

उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद सुरक्षा वापस ले लिया गया, तब से खतरा और बढ़ गया है। 2 मार्च को फिर एक बार नक्सलियों ने भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या की है, जिसके बाद भाजपा पदाधिकारियों में भय का वातावरण निर्मित हुआ है। कई नेता नक्सलियों के निशाने पर है, जो रात में अपना ठिकना बदल- बदलकर रह रहे हैं। पत्र में जिलाध्यक्ष ने Z श्रेणी की सुरक्षा को जरुरी बताया है। उनका कहना है कि भाजपाई लगातार हो रही हत्याओं की वजह से डरे-सहमे हैं। जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने कहा कि भाजपा सरकार जिस प्रकार से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है इससे और ज्यादा बौखलाए हुए हैं। (BJP Leaders Demand Security)

जिलाध्यक्ष ने कहा कि नक्सली बौखलाहट में भाजपा नेताओं की हत्या कर रहे हैं। ऐसी घटनाएं आने वाले दिनों में फिर घटने की आशंका है। क्योंकि नक्सली लगातार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रेस नोट समेत अन्य माध्यमों से BJP नेताओं को चेतावनी दे रहे हैं। नक्सली पहले पुलिस और ग्रामीणों को निशाना बनाते थे, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद से स्थानीय नेताओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लगातार हो रहे हमलों ने पुलिस के साथ ही बस्तर, कांकेर, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रहे भाजपा नेताओं को चिंता में डाल दिया है। नक्सली पहले भी लव कुमार रायडू के छोटे भाई राहुल रायडू की हत्या कर चुके हैं। (BJP Leaders Demand Security)

इन नेताओं ने मांगी सुरक्षा

  • श्रीनिवास मुदलियार- भाजपा जिलाध्यक्ष, बीजापुर
  • लव कुमार रायडू, भाजपा नेता
  • बलदेव उरसा, भाजपा नेता
  • जागर लक्ष्मैया, भाजपा नेता
  • फुलचंद गागड़ा, भाजपा नेता
  • बिलाल खान, भाजपा नेता
  • ज्ञानदीप बघेल, भाजपा नेता
  • हरीश निषाद, भाजपा नेता
  • घसीराम नाग, भाजपा नेता

इससे पहले साय सरकार ने हत्याओं को लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं के मन में डर पैदा करने के इरादे से किया गया कायरतापूर्ण कृत्य करार दिया था। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा था कि यह कायरतापूर्ण हैं। इससे पहले भी BJP के नेताओं को निशाना बनाया गया था। वे डर पैदा करना चाहते हैं, क्योंकि लोकसभा चुनाव नजदीक है और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसलिए दहशत फैलाने के लिए इस तरह के वारदात को अंजाम दिया जा रहा है, ताकि भाजपा के कार्यकर्ता अंदरूनी क्षेत्र में न जा सके। उन्होंने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता बस्तर के हर कोने तक विकास पहुंचाने की है, जो भी बाधाएं आएंगी हम उन्हें दूर करेंगे। बता दें कि BJP सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। (BJP Leaders Demand Security)

Related Articles

Back to top button