हैंड ग्लव्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर 6 लोगों की मौत

Fire in Sambhajinagar: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, वालुज MIDC में देर रात एक हैंड ग्लव्स बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई है। आग बुझाने का काम सुबह भी जारी रहा। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी मोहन मुंगसे ने बताया कि उन्हें रात में 2:15 बजे फोन पर सूचना मिली। जब  मौके पर पहुंचे तो पूरी फैक्ट्री में आग लगी हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि छह लोग अंदर फंसे हुए थे। हमने सभी के शव बरामद कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें:- मोदी की गारंटी पूरा करने मनोयोग से जुट जाएं मंत्रीगण: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी ने बताया कि जब आग लगी, तब फैक्ट्री बंद थी। 10-15 वर्कर्स फैक्ट्री में सो रहे थे। आग लगने के बाद कुछ वर्कर्स बाहर निकलने में कामयाब रहे। आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें देखकर तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, 27 दिसंबर की रात को मध्यप्रदेश के गुना में भीषण हादसा हुआ था। बता दें कि यात्री बस में आग लगने से 13 लोग जिंदा जल गए थे। जबकि 16 लोग झुलस गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बस गुना से आरोन की तरफ जा रही थी। तभी एक डंपर से बस की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस पलट गई और उसमें आग लग गई। (Fire in Sambhajinagar)

बता दें कि गुना बस हादसे में मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की थी। गुना कलेक्टर तरुण राठी और एसपी विजय कुमार खत्री के साथ ही परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा को हटा दिया। कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार जिला पंचायत सीईओ प्रथम कौशिक को सौंपा गया। RTO रवि बरेलिया को सस्पेंड कर दिया गया। फायर ब्रिगेड देर से पहुंचने के कारण CMO (चीफ म्युनिसिपल ऑफिसर) बीडी कतरोलिया को भी सस्पेंड कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह से परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया। अब अपर मुख्य सचिव गृह विभाग राजेश राजौरा को अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। (Fire in Sambhajinagar)

Related Articles

Back to top button