बलौदाबाजार न्यूज : कोरोना महामारी में सेवा करने वाले समाजसेवियों का हुआ सम्मान, धर्मांतरण पर चिंता जाहिर कर रोक लगाने समिति का गठन

बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ 

जिला मुख्यालय स्थित साहू छात्रावास में धर्मांतरण पर जागरूकता एवं सम्मान समारोह (कोरोना महामारी में सामजिक बंधुओं के द्वारा सेवा का कार्य करने वालों का सम्मान) का आयोजन हुआ। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला साहू संघ के तत्वाधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला साहू संघ बलौदाबाजार के अंतर्गत आने वाले सभी तहसील अध्यक्षों व नगर अध्यक्षों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

समाजसेवियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया सम्मानित

कार्यक्रम का शुभारंभ भक्त माता कर्मा व भक्तिन राजिम माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिला स्तरीय धर्मांतरण पर जागरूकता एवं सम्मान समारोह में आमंत्रित सामाजिक बंधुओं ने अपने अपने विचार रखें। अतिथियों के द्वारा कोरोना महामारी में निःस्वार्थ सेवा का कार्य करने वाले सभी समाजसेवियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में धर्मांतरण पर चर्चा करते हुए उपस्थित समाजजनों ने एकमत होकर इसे गंभीर समस्या कहा हैं। इस गंभीर समस्या को आपसी सामंजस्य व सहयोग से सार्थक पहल कर दूर करने पर सहमति बनी हैं। धर्मांतरण पर शीघ्र रोक लगाने के लिए समिति गठन करने की बात हुई हैं। यह समिति ग्राम, परिक्षेत्र, नगर व तहसील स्तर पर गठित कर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी। इस ओर जल्द ही प्रदेश से मार्गदर्शन लेकर जिला स्तर पर दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

कोरोना महामारी में नि:स्वार्थ सेवा सराहनीय कार्य : धनंजय साहू 

जिला साहू संघ बलौदाबाजार के अध्यक्ष धनंजय साहू ने अपने उद्बोधन में कहा, कोरोना महामारी जैसे वैश्विक समस्या पर साहू समाज के द्वारा बहुत अच्छा उदहारण पेश किया गया हैं। हमारे पूर्वजों के द्वारा किये गए सेवा भाव का अनुसरण कर अपने-अपने क्षेत्र के स्वजातीय बंधुओं के साथ क्षेत्रवासियों की कोरोना महामारी में मदद की है। यह कार्य वास्तव में प्रशंसनीय हैं। पर्यावरण जागरूकता की दिशा में भी काफी काम हुआ हैं। ऐसे समाजसेवियों का सम्मान करना अच्छी पहल हैं।

धर्मांतरण पर उन्होंने कहा, यह समाज व देश के लिए एक गंभीर समस्या हैं। धर्मान्तरण किसी भी समस्या का समाधान नहीं हैं। उन्होंने अपील की हैं की किसी भी तरह के लोभ-लालच में न आयें। यह हमारी संस्कृति एवं सभ्यता के लिए उचित नहीं हैं। इस समस्या का निवारण के लिए ग्राम, परिक्षेत्र, नगर व तहसील स्तर पर समिति का गठन किया जा रहा हैं। इस नवगठित समिति के द्वारा लगातार मॉनिटिरिंग कर इस पर रोक लगाने का काम किया जायेगा।

वृक्षारोपण की मुहिम में सभी जुड़ें : रोहित साहू 

तहसील साहू संघ पलारी के अध्यक्ष रोहित साहू ने अपने उद्बोधन में कहा, आज पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी हैं। वृहद् वृक्षारोपण करके पर्यावरण को साफ व स्वच्छ रखा जा सकता हैं। इस दिशा में विगत माह 1000 पौधरोपण का कार्य पलारी तहसील साहू संघ के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में आयोजित कर किया गया था। इसकी क्षेत्र में सर्वत्र प्रशंसा हुई हैं।

उन्होंने आगे कहा, वृक्षारोपण करने से हमारे जीवन के लिए उपयोगी ऑक्सीजन की पूर्ति होती हैं। कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी को बहुत ही नजदीकी से देखा गया हैं। आने वाले समय में वृहद वृक्षारोपण करके ही इस कमी को पूरा किया जा सकता हैं। धर्मांतरण पर उन्होंने कहा, यह समाज, प्रदेश व देश के लिए बहुत ही नुकसानदायक हैं। इससे कई पीढ़ी को नुकसान उठाना पड़ता हैं। धर्मांतरण को रोकने की दिशा में सार्थक पहल करने की आवश्यकता हैं।

कोरोना महामारी में जरुरतमंदो की हुई सेवा : प्रेमनारायण साहू

नगर साहू समाज के अध्यक्ष प्रेमनारायण साहू ने कहा, साहू समाज हमेशा से ही सेवाभावी रहा हैं। वैश्विक कोरोना महामारी में साहू समाज के द्वारा अनेकों उदहारण मिले हैं, जिससे निःस्वार्थ सेवा का काम किया गया हैं। जरुरतमंदो की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती हैं। इस सूत्रवाक्य को अपनाकर स्वजातीय बंधुओं के द्वारा बलौदाबाजार क्षेत्र के लोंगो की मदद करने लिए विशेष अभियान चलाया गया। सभी जरुरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया हैं। धर्मांतरण जैसे घटनायें बहुत ही चिंता का विषय हैं। यह समाज व देश के लिए उचित नहीं हैं। इसपर तत्काल रोक लगाते हुए बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने की जरुरत हैं। जन जागरूकता के माध्यम से ही इस पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सकता हैं।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक चैतराम साहू भाटापारा, पंचराम साहू बिलाईगढ़, मुरारी साहू मोहतरा, गोपी साहू पलारी, मिथलेश मुकेश साहू ससहा, गोपाल साहू भटगांव, महेंद्र साहू कसडोल, मुकेश साहू ससहा, मोनू साहू सकरी, रामूराम साहू, मीना साहू, चित्रलेखा साहू, शत्रुहन साहू, राजेश साहू सहित बड़ी संख्या साहू समाज के लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button