हैवानियत की हद पार! 11 साल की मासूम से गैंगरेप, 6 आरोपियों में 4 नाबालिग भी शामिल

मध्यप्रदेश न्यूज : अभी कुछ दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के जशपुर में दिव्यांग बच्चियों के साथ शर्मशार करने वाली करतुत से पूरा प्रदेश हिल गया था। अब फिर से इसी तरह की एक घटना सामने आई है। जहां फिर एक मूक बाधिर लड़की के साथ 6 लोगों ने गैंगरेप किया। घटना मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों में चार नाबालिग भी शामिल हैं। घटना बुधवार की बताई जा रही है। नाबालिग बच्ची बोल और सुन पाने में असमर्थ है। नाबालिग आरोपियों की उम्र 15 से 17 साल बताई जा रही है। वहीं दो अन्य आरोपियों को रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि लड़की एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है।

यह भी पढ़ें : पार्ले जी बिस्किट नहीं खाने से होगी अनहोनी, इस अफवाह ने खत्म किए बिस्किट के स्टॉक

आरोपी उसे एक बेहद सुनसान जगह पर उठाकर ले गए और उसके साथ गलत काम किया। इससे बच्ची काफी ज्यादा डर गई थी। उसने घटना की जानकारी अपनी मां को देने की कोशिश की, लेकिन उसकी मां समझ नहीं सकी। बाद में जब लड़की को अन्य स्वास्थ्य समस्याएं होने लगीं तो उसकी मां ने उससे समस्या बताने को कहा।

यह भी पढ़ें : नर्स की जगह सफाई कर्मचारी लोगों को लगा रही कोरोना वैक्सीन का टीका

पुलिस ने बताया कि अपनी मां से इमोशनल सपोर्ट मिलने के बाद उसने बुधवार रात अपनी मां से पूरा वाकया बताया। उसने इशारों में अपने साथ हुई घटना को बताया। इसके बाद उसकी मां को पूरी बात समझ में आई। पुलिस के मुताबिक इस घटना में लड़की के दो पड़ोसी भी शामिल थे। लड़की की मां ने जब फोटो दिखाई तो उसने पड़ोसियों को पहचान लिया। इसके बाद उसकी मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button