Trending

Breaking News: लुटेरों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप के संचालक को मारी गोली, शहर में मचा हड़कंप

Breaking News : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है दिनदहाड़े शहर के एक ज्वेलरी संचालक को गोली मारी है। घटना दोपहर के करीब 3 बजे की बताई जा रही है। आपको बता दें राजधानी के साथ साथ प्रदेश के बड़े शहरों में लगातार आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं।

बिलासपुर के शनिचरी बाजार के पास गोडपारा इलाके में 3 आरोपियों ने ज्वेलरी दुकान में घुसकर दुकानदार पर गोली चला दी। इस दौरान दुकानदार दीपक सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीँ मौका देखते ही दो आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। गोलीबारी की घटना की सूचना मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए है।

बैंक कर्मी दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर नकद और जेवर ले गए चोर
इससे पहले भी सकरी क्षेत्र के गोकुल नगर में रहने वाली प्रियंका बघेल निजी बैंक में काम करती हैं। उनके पति भी बैंककर्मी हैं। बुधवार की सुबह प्रियंका और उनके पति अपनी ड्यूटी पर चले गए। इस दौरान उनके मकान में ताला लगा था। शाम को वे ड्यूटी से वापस आए। इस दौरान उनके मकान का ताला टूटा था।

ताला तोड़कर घुसे चोरों ने आलमारी से सोने की चेन, चांदी की पायल, 20 हजार स्र्पये पार कर दिए थे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मौके पर डाग स्क्वायड को भी बुलाया गया। डाग स्क्वायड की मदद से एक संदेही को हिरासत में लिया गया है। पुलिस संदेही से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा आसपास के लोगों से इस संबंध में जानकारी ली जा रही है।

इसे भी पढ़ें- गरियाबंद में लगा स्वास्थ्य मेला: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, मरीजों का किया गया मुफ्त परीक्षण

Related Articles

Back to top button