Bigg Boss 15: Afsana Khan ने Rajiv Adatia पर लगाए छेड़खानी करने के आरोप, दी केस ठोकने की धमकी

बिग बॉस 15 : (Bigg Boss 15) के घर से अफसाना खान का पत्ता साफ हो चुका है। घर में हंगामा मचाने के बाद मेकर्स ने अफसाना खान को बिग बॉस 15 से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बिग बॉस 15 से बाहर जाने से पहले अफसाना खान ने जमकर तोड़ फोड़ की। इतना ही नहीं अफसाना खान ने घर में खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश की। इस दौरान अफसाना खान का शमिता शेट्टी से बड़ा झगड़ा हो गया। अफसाना खान वीआईवी जोन का टिकिन न मिलने से खफा थीं।

इसे भी पढ़े:उत्तर प्रदेश में पांव पसारने लगा जीका वायरस , कानपुर के बाद अब लखनऊ में 2 मरीज मिलने से मचा हड़कंप

अफसाना खान ने नेशनल टीवी पर आरोप लगाया था कि उनके दोस्तों ने उनको धोखा दिया है। इस दौरान अफसाना खान घर के सभी सदस्यों को चैलेंज करती नजर आईं। इतना चीखना चिल्लाना देखकर शमिता शेट्टी ने अफसाना खान को पागल बता दिया। जिसके बाद अफसाना खान ने शमिता शेट्टी की क्लास लगा दी। लड़ाई के दौरान अफसाना खान ने दावा किया कि शमिता शेट्टी के मुंहबोले भाई राजीव अदातिया ने वाशरूम एरिया में उनके साथ छेड़छाड़ की है।

इसे भी पढ़े:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्यपाल उइके ने मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

लड़ाई के बीच राजीव अतादिया

अफसाना खान के आरोप सुनकर परिवार के सभी लोग सन्न रह गए। लड़ाई के बीच राजीव अतादिया कहते दिखे कि उन्होंने अफसाना खान के साथ कुछ गलत नहीं किया है। जब नेहा भसीन ने राजीव अदातिया का पक्ष लिया तो पंजाब की ये सिंगर भड़क गई। अफसाना खान ने धमकी दी कि वो राजीव अदातिया की इमेज बर्बाद कर देंगी। इतना ही नहीं अफसाना खान ने तो राजीव अदातिया को जेल भेजने तक की धमकी दे डाली।

https://www.instagram.com/tv/CWKKp-oq9fa/?utm_medium=copy_link

जब अफसाना खान ने खुद पर चाकू चलाने की कोशिश की तो बिग बॉस और घर के सदस्यों ने उनको रोका। मनमानी कर रही अफसाना खान को बिग बॉस ने घर से बाहर आने के लिए कहा। ऐसे में अफसाना खान ने बिग बॉस 15 का घर की छोड़ने से इनकार कर दिया। अफसाना खान की हरकतों ने कंटेस्टेंट्स के साथ साथ मेकर्स को भी छक्के छुड़वा दिए। इस दौरान उमर रियाज,अफसाना खान को संभालने की कोशिश करते दिखे।

Related Articles

Back to top button