BIG NEWS : छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा पर भाजपा ने जताया भरोसा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ से पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

 

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: बांध में डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में मातम

पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। लक्ष्मी वर्मा लंबे समय से पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं और विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं। राज्यसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित तिथि से शुरू होगी।

राजनीतिक सफर

बलौदाबाजार जिले के सिमगा ब्लॉक के ग्राम मुड़पार की निवासी लक्ष्मी वर्मा वर्ष 1990 से भाजपा की प्राथमिक सदस्य हैं। वर्ष 2000 में उन्हें रायपुर के पूर्व सांसद रमेश बैस की सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।

साल 2001 में वे भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति की सदस्य चुनी गईं और चार वर्षों तक इस दायित्व का निर्वहन किया।

2010 से 2014 तक वे भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य रहीं। साथ ही 2010 से 2022 तक भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति में भी सक्रिय रहीं।

वर्ष 2021 से 2025 तक उन्हें भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा 2021 से 2024 तक वे गरियाबंद संगठन प्रभारी और पार्टी की मीडिया प्रवक्ता भी रहीं।

Back to top button
error: Content is protected !!