इश्क में अंधी पत्नी बनी कातिल, प्रेमी संग कुचलवाया पति को, पढ़े पूरी खबर
रायपुर। जिले के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिल्दाडीह गांव के पास युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रहा था, लेकिन जांच के दौरान इसे सुनियोजित हत्या पाया गया।
यह भी पढ़े :- विष्णु देव साय ने रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ
पुलिस के अनुसार, मृतक किशोर सारथी की पत्नी रोशनी के खरोरा निवासी लिलेश उर्फ भूरू के साथ कथित रूप से संबंध थे। इस बात को लेकर दंपति के बीच विवाद हुआ था। पुलिस का आरोप है कि इसके बाद रोशनी और लिलेश ने मिलकर किशोर की हत्या की साजिश रची।
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कथित रूप से एक वाहन किराये पर लेकर किशोर की बाइक को टक्कर मारी। पुलिस का दावा है कि घटना को सड़क हादसा दर्शाने के उद्देश्य से वारदात को अंजाम दिया गया और शव को तिल्दाडीह गांव के पास छोड़ दिया गया।
मामले में धरसींवा क्षेत्र के दो अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता भी सामने आई है। खरोरा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रकरण में आगे की जांच और पूछताछ जारी है।



