फिर अपने लॉन्चपैड्स और शिविरों में लौटने लगे आतंकी, हम किसी भी चुनौती के लिए तैयार: BSF 

BSF on Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ हुए ऑपरेशन सिंदूर में इस बार BSF ने इंटरनेशनल बॉर्डर और LoC पर भारी नुकसान पहुंचाया है। BSF DIG एसएस मंड ने बताया कि 8 मई 2025 को निगरानी के दौरान सीमा की ओर आ रहे 40-50 लोगों की हरकतों का पता चला। हमने एहतियातन हमला किया। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान ने BSF की सीमा चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका हमने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इनपुट्स से पता चलता है कि हमारे हमले में कई आतंकवादी, उनके समर्थक, रेंजर्स और अधिकारी घायल हुए हैं। 

यह भी पढ़ें:- PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- हमने ऑपरेशन सिंदूर कैमरे के सामने किया…ताकि कोई सबूत न मांगे 

जम्मू BSF IG शशांक आनंद ने कहा कि 9 मई को अखनूर के पास के इलाकों में पाकिस्तान ने बिना उकसावे के गोलीबारी की। 9-10 मई को पाकिस्तान ने अखनूर की सीमा पर भारी गोलीबारी की। BSF ने योजनाबद्ध तरीके से पाकिस्तान के लूनी आतंकी लॉन्च पैड को निशाना बनाया। IG जम्मू शशांक आनंद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान BSF की महिला कर्मियों ने अग्रिम ड्यूटी चौकियों पर लड़ाई लड़ी। हमारी बहादुर महिला कर्मियों, सहायक कमांडेंट नेहा भंडारी ने एक अग्रिम चौकी की कमान संभाली, कांस्टेबल मंजीत कौर, कांस्टेबल मलकीत कौर, कांस्टेबल ज्योति, कांस्टेबल सम्पा और कांस्टेबल स्वप्ना और अन्य ने इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ अग्रिम चौकियों पर लड़ाई लड़ी। (BSF on Operation Sindoor)

BSF जवानों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया: DIG

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी लॉन्च पैड पर BSF की कार्रवाई को लेकर आरएस पुरा सेक्टर के BSF DIG चित्तर पाल ने बताया कि 9 मई को पाकिस्तान ने हमारी कई चौकियों को निशाना बनाया। सबसे पहले उन्होंने फ्लैट ट्रैजेक्टरी हथियार और मोर्टार से हमारी चौकियों को निशाना बनाना शुरू किया। उन्होंने हमारे एक गांव अब्दुलियान को भी निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि हमारे BSF जवानों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। जब उन्होंने फायरिंग कम की तो उन्होंने ड्रोन गतिविधियां बढ़ा दी। जवाब में BSF ने पाकिस्तानी आतंकी लॉन्च पैड मस्तपुर को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया। पाकिस्तान के BSF चौकियों पर ड्रोन हमले और गोलाबारी में हमने BSF के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज, कांस्टेबल दीपक कुमार और भारतीय सेना के नायक सुनील कुमार को खो दिया। हम अपने दो पोस्ट का नाम अपने खोए हुए कर्मियों के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखते हैं और एक पोस्ट का नाम ‘सिंदूर’ रखने का प्रस्ताव रखते हैं। (BSF on Operation Sindoor)

सुरक्षाबलों को सतर्क रहना होगा: BSF

BSF IG शशांक आनंद ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के बाद उन्होंने बॉर्डर पर अपनी तैयारी पहले ही शुरू कर दी थी। 7 मई को पाकिस्तान ने जिस तरीके से जवाब देने की कोशिश की, उसे BSF ने दुगनी ताकत से जवाब दिया। BSF ने 90 घंटे में पाकिस्तान की इंटरनेशनल बॉर्डर के दूसरे तरफ 72 पोस्ट और एलओसी के पार 42 पोस्ट को पूरी तरह से तबाह कर दिया। इस स्ट्राइक में BSF ने अलग-अलग हथियारों जैसे एजीएल, मीडियम गन, एयर डिफेंस गन, विध्वंसक गन के साथ मोर्टार गन का इस्तेमाल करके पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचाया। BSF ने साफ किया कि बॉर्डर पर वो अभी भी अलर्ट है। इस तरह के इनपुट हैं कि पाकिस्तान में आतंकी संगठन एक बार फिर घुसपैठ कर सकते हैं। ऐसे में BSF हाई अलर्ट मोड में है और किसी भी चुनौती के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हमें आतंकवादियों के अपने लॉन्चपैड्स और शिविरों में लौटने और LoC और IB पर संभावित घुसपैठ के बारे में कई इनपुट मिल रहे हैं। सुरक्षा बलों को सतर्क रहना होगा। (BSF on Operation Sindoor)

Back to top button
error: Content is protected !!