Chhattisgarh Holi Liquor Sale : होली पर मदिरा की बंपर डिमांड, बिक्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Chhattisgarh Holi Liquor Sale : होली के त्योहार पर छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री का नया रिकॉर्ड बन गया। आबकारी विभाग के अनुसार इस वर्ष होली के दौरान राज्य में शराब की बिक्री पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक रही। त्योहार के मौके पर लोगों ने बड़ी मात्रा में शराब खरीदी, जिससे सरकारी राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई। इस बार शराब प्रेमियों ने कुल 58 करोड़ 10 लाख रुपये की शराब खरीद ली।
यह भी पढ़े :- एसटी आरक्षण पर बड़ा फैसला, मुख्य अभियंता कटारे अयोग्य
आबकारी विभाग के अनुसार सामान्य दिनों में प्रदेश में प्रतिदिन औसतन करीब 40 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होती है, लेकिन त्योहारों के दौरान यह आंकड़ा काफी बढ़ जाता है। इस वर्ष की बिक्री पिछले साल की तुलना में 91 लाख रुपये अधिक रही। हालांकि होली के दिन Holi पर ड्राय डे लागू रहने के कारण शराब दुकानें बंद रहीं, लेकिन त्योहार से पहले के दिनों में बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। अधिकारियों के मुताबिक यह अब तक की सबसे अधिक बिक्री में से एक मानी जा रही है। (Chhattisgarh Holi Liquor Sale)
दिनवार बिक्री के आंकड़े
आंकड़ों के अनुसार 1 मार्च को Raipur में 12 करोड़ 11 लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई। इसके अगले दिन 2 मार्च को यह आंकड़ा बढ़कर 15 करोड़ 94 लाख रुपये तक पहुंच गया। 3 मार्च को बिक्री में और उछाल आया और 21 करोड़ 73 लाख रुपये की शराब बिक गई। जबकि होली के दिन 4 मार्च को ड्राय डे के कारण शराब दुकानें बंद रहीं। इसके बाद 5 मार्च को 8 करोड़ 31 लाख रुपये की शराब की बिक्री दर्ज की गई।
दुर्ग में एक दिन में 15 करोड़ की बिक्री
वहीं Durg जिले में 3 मार्च को शराब बिक्री का रिकॉर्ड बन गया। सिर्फ एक दिन में करीब 15 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। सामान्य दिनों में दुर्ग जिले में शराब की बिक्री औसतन 3 से 5 करोड़ रुपये के बीच रहती है, लेकिन होली के कारण मांग में अचानक बढ़ोतरी देखी गई।
सरगुजा में भी रही भारी मांग
इसी तरह Surguja जिले में भी होली के एक दिन पहले देसी और अंग्रेजी शराब की जमकर बिक्री हुई। यहां कुल 1 करोड़ 56 लाख 71 हजार 900 रुपये की शराब बिक्री दर्ज की गई। त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया और दिनभर मदिरा दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। (Chhattisgarh Holi Liquor Sale)



