Trending

Breaking News : कांग्रेस में फिर एक बार घमासान, इस राज्य के CM ने दे दिया इस्तीफा, जानिए क्या है मामला

पंजाब Breaking :

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (CM Amarinder Singh) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्यपाल बनवारी पुरोहित से मुलाकात की ओर इस्तीफा सौंपा।पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर घमासान शुरू हो गया है।कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें : शर्मनाक : ममता का ऐसा रूप! पैसों के लिए अपनी ही दुधमुही बच्ची का किया सौदा

पंजाब का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए आज शाम विधायकों की बैठक होगी। बीते कई महीनों से पंजाब में कांग्रेस के अंदर कलह चल रही थी। नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनकी नाराजगी और बढ़ गई थी।

कैप्टन और सिद्धू का झगड़ा आख़िर किस बात पर

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके कैबिनेट में सहयोगी नवजोत सिंह सिद्धू के बीच का खिंचाव सामने आ ही गया।अमरिंदर सिंह ने मान लिया कि सिद्धू की राजनीतिक महत्वाकांक्षा मुख्यमंत्री पद पर बैठने की है।असल में सिद्धू ने राज्य स्तर पर पार्टी लाइन से हटकर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं का संकेत तभी दे दिया था जब उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर मामले में अमरिंदर सिंह से इत्तेफ़ाक़ रखने से इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ की ख़बर : IAS नम्रता जैन व IPS निखिल रखेचा ने महासमुंद कलेक्ट्रेट में रचाई शादी, पढ़ें पूरी खबर

चुनाव प्रचार के दौरान भी सिद्धू स्टार प्रचारक होने के बावजूद एक तरह से सीधे तौर पर प्रचार से कन्नी काटते दिखे।उन्होंने गले में तकलीफ़ होने को मजबूरी बताया और चुनावी रैलियों में जाने से ख़ुद को बचाए रखा।हालांकि जब प्रियंका गांधी राजनीतिक प्रचार के लिए पंजाब दौरे पर आईं तो सिद्धू खुलकर प्रचार रैलियों को संबोधित करते दिखे।

अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच की तल्ख़ी बढ़ने के पीछे सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से टिकट न मिलना भी एक वजह माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button