Chhattisgarh : शराब दुकान के आहाते में घुसा भालू, मौत सामने देख पत्थर बना युवक

Chhattisgarh News : कांकेर जिले के नरहरपुर नगर पंचायत क्षेत्र से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शराब दुकान के आहाते में सो रहा युवक उस वक्त दहशत में आ गया, जब अचानक एक भालू उसके बिल्कुल पास आ पहुंचा।

यह भी पढ़े :- नवाचार और विकसित भारत–2047 के विज़न को साकार करने वाला केंद्रीय बजट : मनोहर लाल

करीब चार मिनट तक भालू ने आहाते में तांडव मचाया, जबकि युवक सांस रोके, बिना हिले-डुले पड़ा रहा। यह पल युवक के लिए जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष जैसा था। गनीमत रही कि युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को पत्थर की तरह स्थिर रखा, जिससे भालू को कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली और वह वहां से चला गया। इसी समझदारी ने युवक की जान बचा ली।

मौत सामने देख पत्थर बना युवक
मौत सामने देख पत्थर बना युवक

स्थानीय लोगों के अनुसार यह भालू अक्सर जंगल से निकलकर रिहायशी इलाकों में आ जाता है और आसपास दहशत का माहौल बना रहता है। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। (Chhattisgarh News)

प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से जंगल से सटे इलाकों, सुनसान स्थानों और खाली आहातों में रात के समय न सोने की अपील की है। साथ ही भालू की लगातार आवाजाही को देखते हुए सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने को कहा गया है। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!