चारपाई से बांधकर की पिटाई, फिर कुल्हाड़ी से कर दिए सुहाग 5 टुकड़े

CRIME NEWS : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। थाना गजरौला क्षेत्र के शिवनगर गांव में एक महिला ने पति को चारपाई से बांधकर कुल्हाड़ी से काट डाला। यही नहीं उसने शव के 5 टुकड़े किए और पास के नहर में ले जाकर फेंक दिया। गोताखोरों की मदद से पुलिस नहर में शव की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय रामपाल मंगलवार सुबह से लापता था। अक्सर रामपाल और उसकी पत्नी दुलारो देवी के बीच विवाद होता रहता था। खबरों के मुताबिक, दुलारो देवी की दोस्ती उसके पति रामपाल के दोस्त से हो गई थी। कुछ दिन पहले महिला उसी के पास जाकर रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि एक महीने पहले ही वह गांव लौटी थी। (CRIME NEWS)

यह भी पढ़ें : Breaking: छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्रियों के जिला प्रभार में बदलाव, आदेश जारी 

रामपाल का बेटा सोमपाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव में ही दूसरे मकान में रहता है।मां दुलारो देवी ने अपने बेटे सोमपाल को बताया कि उसके पिता घर से गायब हैं। पहले बेटे ने पिता की तलाश की। जब वह नहीं मिले तो बेटे ने पिता के लापता होने की सूचना गजरौला थाने में दी। बेटे ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी मां कुछ दिन पहले ही गांव में आई है। पुलिस ने शक के आधार पर दुलारो देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ के दौरान दुलारों देवी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार रात उसने अपने पति को सोते समय चारपाई से बांध दिया। इसके बाद कुल्हाड़ी से काट डाला और शव के 5 टुकड़े कर दिए। इसके बाद शव के टुकड़ों को गांव के पास नहर में लेजाकर फेंक दिया। महिला से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने नहर में रामपाल के खून से सने कपड़े और बिस्तर बरामद कर लिया।

पुलिस ने बताया कि शव के टुकड़े अभी बरामद नहीं हुए हैं। नहर में तलाश जारी है। नहर के पानी को बंद करा दिया गया। गोताखोरों की मदद ली जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति उसे पीटता था। पति ने जमीन गिरवीं रख दी थी और बेटी की शादी करनी है। पुलिस ने कहा कि इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। हत्या की असली वजह क्या है, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। (CRIME NEWS)

Related Articles

Back to top button