रेमो डिसूजा के डांस रियलिटी शो में नजर आएंगे एवन, मुंबई के मेगा ऑडिशन में मिली जगह

रायपुर। छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर में रहने वाले एवन नागपुर जल्द ही डांस रियलिटी शो डांस प्लस में नजर आने वाले हैं। 18 साल के एवन पिछले छह साल से डांस कर रहे हैं। मुंबई और कोलकाता में हुए अलग-अलग ऑडिशन के बाद उसे मुंबई में मेगा ऑडिशन के लिए सेलेक्ट कर लिया गया है। शुरूआती ऑडिशन के लिए पहले डेढ़ मिनट का एक वीडियो मगवाया गया था जिसके आधार पर मुंबई-कोलकाता ऑडिशन के लिए एवन को चुना गया था।

मिली जानकारी के अनुसार ढाई महीने पहले कोरोना की वजह से एवन के पिता रामकिशोर का निधन हो गया। पिता भी यही चाहते थे की बेटा डांस शो का हिस्सा बने और जीते। पिता का सपना पूरा करने के लिए एवन ने ऑडिशंस जीतकर अपना पहला कदम बढ़ा दिया है। इससे पहले एवन डांस दीवाने नामक रियलिटी शो में भी ऑडिशन दे चुके हैं। इस शो में वो टीवी राउंड तक ही पहुंच पाए थे।

रोजाना 8-9 घंटे कर रहे अभ्यास
सिलेक्शन के बाद एवन मुंबई में ही रहकर मेगा ऑडिशन की तैयारी कर रहे है। जिसके लिए उन्हें रोज़ सुबह 10 बजे से लेकर रात 9 बजे तक डांस की प्रेक्टिस करनी पड़ती है। इस दौरन वो सिर्फ ब्रेकफास्ट और लंच के लिए ही ब्रेक लेते थे। इस शो कोरिओग्राफर-डायरेक्टर रेमो डिसूज़ा, पुनीत पाठक, शक्ति मोहन, सलमान युसूफ जज हैं। एवन पुनीत पाठक की टीम में हैं।

Related Articles

Back to top button