नक्सलियों ने किया पुलिस पर हमला, 2 जवान शहीद, बीजापुर में की प्रधान आरक्षक की हत्या

Rajnandgaon Naxal Attack: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर राजनांदगांव में नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है, जहां नक्सलियों ने ड्यूटी में तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी, जिससे दो जवान शहीद हो गए हैं। दोनों चेक पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी नक्सलियों ने हमला कर दिया। घटना के बाद नक्सली भाग निकले। इसके अलावा नक्सलियों ने जवानों की बाइक को भी जला दिया। मामला बोरतलाब थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, लिए गए कई अहम फैसले

जानकारी के मुताबिक जवान मोबाइल चेक पोस्ट पर तैनात थे। इसी बीच नक्सली अचानक से जंगल की तरफ से आए। इसके बाद उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान जवानों को जवाब देने का भी मौका नहीं मिला। हमले में हवलदार राजेश और आरक्षक ललित शहीद हो गए। ललित सम्रत CAF में पदस्थ थे, जो दंतेवाड़ा जिले के रहने वाले थे। वहीं राजेश जिला बल में पदस्थ थे। दरअसल, बोरतलाब में पहले भी नक्सलियों की मौजूदगी की खबर सामने आ चुकी है। (Rajnandgaon Naxal Attack)

बोरतलाब में पहले भी नक्सली इस तरह की करतूत कर चुके हैं। इसी वजह से जवान छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर बोरतलाब इलाके में ड्यूटी कर रहे थे। ये इलाका छत्तीसगढ़ को महाराष्ट्र के गोंदिया इलाके से जोड़ता है। घटना की पुष्टि डीएसपी नक्सल ऑपरेशन अजीत ओगरे ने की है। हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने ही पुलिस के सीनियर अधिकारियों को इस बात की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर दूसरे जवान भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। आस-पास के इलाकों में भी सर्च ऑपरेशन जारी है। (Rajnandgaon Naxal Attack)

कुल्हाड़ी मारकर जवान की हत्या

इधर, बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में एक जवान की हत्या कर दी गई है। उस पर कुल्हाड़ी से नक्सलियों ने कई वार किए हैं, जिसके चलते उसकी जान गई है। लोगों को खून से लथपथ उसकी लाश मिली, जिसके बाद यह मामला सामने आया है। बताया गया है कि वह भाई की शादी में शामिल होने आए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है। जवान का नाम पन्नी वेट्टी बताया जा रहा है। (Rajnandgaon Naxal Attack)

जवान पन्नी बीजापुर जिले का ही रहने वाला था। वर्तमान में वह दंतेवाड़ा जिले के पुलिस लाइन में हवलदार के पद पर पदस्थ था। बताया गया कि 19 फरवरी को छुट्टी लेकर भाई की शादी में शामिल होने बेलचर गांव पहुंचे था। इसी दौरान नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। घटना की पुष्टि एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने की है। (Rajnandgaon Naxal Attack)

इधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली हिंसा में दो जवानों की शहादत पर दुख जताया है। CM बघेल ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि पुलिस जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। वहीं घटना को लेकर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि 2 जवानों का शहीद होना काफी दुखद है। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सीमा से लगे बोरतलाब (राजनांदगांव) में पुलिस के बहादुर जवानों पर नक्सलियों के कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए दोनों वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। (Rajnandgaon Naxal Attack)

लगातार बढ़ रहे नक्सली हमले

बता दें कि इससे पहले शनिवार रात को बस्तर में एक और जवान ने आत्महत्या कर ली थी। दंतेवाड़ा जिले में CRPF जवान ने खुद को गोली मारी थी। उसने ड्यूटी के दौरान जान दी है। बताया गया है कि एक दिन पहले ही वह छुट्‌टी से लौटा था। अब अचानक से उसने खुदकुशी कर ली है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक असम का रहने वाला गुनीन दास बारसूर में CRPF 195 बटालियन में पदस्थ था। शनिवार रात को वह मोर्चा ड्यूटी पर तैनात था। उसके साथी भी ड्यूटी में तैनात थे। इसी दौरान उसने अपनी खुद की सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली थी। बता दें कि लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। (Rajnandgaon Naxal Attack)

Related Articles

Back to top button