किसानों को धान का सबसे ज्यादा मूल्य देने वाला छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य: CM साय

Paddy input Amount:  छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी सौगात मिली है। दरअसल, CM साय ने कृषक उन्नति योजना के तहत  किसानों को धान की अंतर की राशि जारी की। कार्यक्रम का आयोजन बालोद स्थित सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में किया गया था, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के 24 लाख 72 हजार किसानों को योजना के तहत 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राजनांदगांव में आयोजित समारोह में शामिल हुए और बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें:- बस्तर के विकास में सबसे बड़ा अवरोध नक्सलवाद : CM विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज वह शुभ दिन है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसान भाइयों के बैंक खातों में 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि का अंतरण किया गया। 
कार्यक्रम में 24 लाख 75 हजार से ज्यादा किसानों के खातों में राशि भेजी गई है। इनमें से 24 लाख 72 हजार वे किसान हैं, जिन्होंने इस साल धान बेचा था। उन्हें 13 हजार 289 करोड़ रुपए के अंतर की राशि का भुगतान किया गया है। इसी तरह 02 हजार 829 धान बीज उत्पादक किसानों को भी बीज निगम के माध्यम से अंतर राशि 31 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया गया है। (Paddy input Amount)

राज्य स्तरीय समारोह में वर्चुअली जुड़ने पर मुख्यमंत्री साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को धन्यवाद दिया। CM साय ने कहा कि हमारी सरकार ने किसान भाइयों से किए गए वादे के अनुरूप अटल जी के जन्मदिन सुशासन दिवस के अवसर पर 2 साल के बकाया धान बोनस 3716 करोड़ रुपए का अंतरण भी किसान भाइयों के खातों में कर दिया है। 13 लाख से ज्यादा किसानों को बोनस का लाभ मिला है। PM मोदी ने गारंटी दी थी कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर गरीबों के लिए 18 लाख आवासों का निर्माण किया जाएगा। सरकार बनने के दूसरे ही दिन हमने कैबिनेट की बैठक में इस बारे में निर्णय ले लिया है। अप्रैल महीने से मकान बनने शुरू होंगे। (Paddy input Amount)

उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को महतारी वंदन योजना शुरू करने की गारंटी दी थी। यह योजना भी शुरू हो चुकी है। 10 मार्च को प्रधानमंत्री के करकमलों से राज्य की 70 लाख से ज्यादा माताओं और बहनों के बैंक खातों में 655 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई है। CM साय ने कहा की PM मोदी ने वनवासी भाइयों से वादा किया था कि तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपए मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रुपए कर देंगे। इस योजना की भी शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में PM मोदी ने जो दायित्व सौंपे हैं। उन्हें हम हर हाल में पूरा करेंगे। वर्चुअल माध्यम से जुड़े मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है। (Paddy input Amount)

CM यादव ने कहा कि PM मोदी हर विभाग के लिए जनता के हित में बहुत पैसे दे रहे हैं। इन पैसों को खर्च करने में हमारे पसीने छूट जाते हैं। छत्तीसगढ़ का विकास अब जेट गति से आगे जाएगा। छत्तीसगढ़ की जनता ने अच्छे-अच्छे गणित फेल कर दिए। छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन को महज तीन महीने हुए हैं। इन तीन महीनों में विकास काम बहुत आगे बढ़ा है। ऐसा लग रहा है मानो छत्तीसगढ़ में धन की बरसात हो रही है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के किसानों से 3100 रुपए क्विंटल की दर से धान खरीदी की गारंटी दी थी। इस गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना की बालोद से प्रदेशव्यापी शुरुआत हुई। (Paddy input Amount)

योजना के तहत किसानों को आदान सहायता राशि का अंतरण उनके बैंक खातों में करने के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों समेत विकासखंड मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। किसान हितैषी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा राज्य में किसानों से अपने वायदे के मुताबिक प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी करने के साथ ही दो साल के धान के बकाया बोनस की राशि 3 हजार 716 करोड़ का भुगतान भी किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में खेती-किसानी और किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।  कृषि के क्षेत्र में सम्पन्नता से ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और विकसित राज्य बनाने का सपना साकार होगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषि के बजट में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। (Paddy input Amount)

कृषक उन्नति योजना के माध्यम से राज्य के किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान में 19257 रूपए प्रति एकड़ आदान सहायता राशि दी जा रही है। किसानों को धान के प्रति क्विंटल के मान से भुगतान की जा रही यह राशि देश में सर्वाधिक है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस साल के बजट में 10 हजार करोड़ और पिछले साल के अनुपूरक बजट में 3 हजार करोड़ इस प्रकार कुल 13 हजार करोड़ रूपए की व्यवस्था की गई है। वहीं मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। किसानों की चिंता करते हुए हमारी सरकार ने मोदी की एक और गारंटी पूरी की है। इस गारंटी के पूरे होने से अब किसानों को आदान सहायता राशि देने में हमारी सरकार सबसे आगे है। पूरे प्रदेश में खुशहाली और समृद्धि दिखाई दे रही है। (Paddy input Amount)

Related Articles

Back to top button