CM भूपेश बघेल ने की मां दंतेश्वरी की पूजा, जिलेवासियों को दी ये सौगात

CM Bhupesh in Dantewada: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने दंतेवाड़ा दौरे के दौरान मां दंतेश्वरी का दर्शन और पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर मंदिर के सेवादारों से भी मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद दीपक बैज और विधायक देवती महेंद्र कर्मा भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- मार्च महीने के खत्म होने से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो हो सकता है आपको भारी नुकसान

दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फागुन मंडई के समापन कार्यक्रम में शामिल होने दंतेवाड़ा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री का कारली हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री कवासी लखमा, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेसी भी पहुंचे। हेलीपैड पर बस्तर सांसद दीपक बैज, विधायक देवती महेंद्र कर्मा, कमिश्नर श्याम धावड़े, IG सुंदरराज पी., कलेक्टर विनीत नंदनवार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी  समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। (CM Bhupesh in Dantewada)

  

पूजा-पाठ के बाद मुख्यमंत्री बघेल दंतेवाड़ा में आयोजित फागुन मड़ई के समापन समारोह में शामिल हुए। CM फागुन मड़ई में ओडिशा, तेलंगाना और दंतेवाड़ा क्षेत्र के लगभग 851 देवी-देवताओं के विदाई समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि गीदम में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नामकरण मां दंतेश्वरी के नाम पर किया जाएगा। शंकनी डंकनी नदी में रिवर फ्रंट का निर्माण होगा। गीदम को नए राजस्व अनुभाग का दर्जा देने की घोषणा भी उन्होंने ने की है। (CM Bhupesh in Dantewada)

कार्यक्रम के दौरान CM भूपेश बघेल ने कहा कि मलेरिया मुक्त हो या फिर कुपोषण मुक्त अभियान हो हर अभियान की शुरुआत दंतेवाड़ा से की गई है। गीदम में मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। अब यहां के बच्चे पढ़ेंगे और डॉक्टर बनेंगे। जगदलपुर एयरपोर्ट को बने काफी लंबा समय हो गया था, लेकिन, फ्लाइट शुरू नहीं हो पा रही थी। जब नाम दंतेश्वरी एयरपोर्ट रखा गया तो उसके बाद फ्लाइट शुरू भी हुई और मुनाफा भी होने लगा। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट में जिले के अफसरों और NMDC के अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। (CM Bhupesh in Dantewada) 

Related Articles

Back to top button