छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार की कोई गारंटी नहीं: कांग्रेस

Congress on Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के घोषणा पत्र को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बीच भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर में कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र तैयार कर रही है। हमारे घोषणा पत्र को लेकर भाजपा अभी से डरी हुई है, क्योंकि 13 महीने की सरकार अलोकप्रिय हो चुकी है। डबल इंजन सरकार की कोई गारंटी नहीं है। हर वर्ग के लोग सरकार से नाराज है। भाजपा सरकार ने जनता से वादाखिलाफी किया है। भाजपा का भय बता रहा है कि उन्होंने चुनाव में जाने से पहले ही घुटने टेक दिए हैं।

यह भी पढ़ें:- बेटियां देश-प्रदेश, समाज, परिवार की शान, मान और अभिमान होती हैं: CM साय

PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। विकास का पहिया रुक गया है। चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। बैज ने कहा कि सरकार ने आरक्षण में ओबीसी वर्ग को लगभग दरकिनार कर दिया है। बैज ने कहा कि जिन तारीखों में चुनाव है उसी समय मे सीबीएससी की परीक्षाएं भी है। सरकार ने बच्चों के भविष्य का भी ख्याल नहीं रखा है। हम सरकार की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। प्रदेश मे कानून व्यवस्था, पुलिस भर्ती में घोटाला, किसानों के साथ अन्याय जैसे बड़े विषयों पर जनता के बीच जाकर सरकार के घोटाले गिनाएंगे, क्योंकि पुलिस भर्ती और वन विभाग भर्ती में घोटाला हो रहा है। सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य के साथ खेल रही है। (Congress on Chhattisgarh BJP)

सरकार अपराध रोकने में विफल: बैज

PCC चीफ बैज ने शिक्षा विभाग से निकाले गए युवाओं का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की माता-बहनों के साथ अमानवीयता हो रही है। रोजगार देने की बात कहने वाली सरकार अब विफल हो गई है। आवास देने का वादा किया था, लेकिन नगरीय क्षेत्रों में आवास नहीं मिल सके हैं। भाजपा ने 500 में गैस सिलेंडर देने का वादा अपने घोषणा पत्र में किया था। यह सवाल लेकर जनता के बीच कांग्रेस जाएगी और पूछेंगे कि क्या 500 में सिलेंडर मिला ? भाजपा सरकार छोटे इलाकों में 5 डिसमिल से कम जगह की रजिस्ट्री बंद कर रही है, जो कांग्रेस सरकार में होती थी। गरीबों का बड़ा नुकसान हुआ है। बैज ने बिजली, रेत, गिट्टी, सीमेंट के रेट को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है। दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कांग्रेस का सबसे बड़ा मुद्दा रहेगा। लूट, बलात्कार , चाकूबाजी, हमला आम बात हो गया है। सरकार अपराध रोकने में विफल है। प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनाव में जाएगी और सरकार की विफलताओं पर चुनाव जीतेगी। (Congress on Chhattisgarh BJP)

Back to top button
error: Content is protected !!