भाजपा नहीं, कांग्रेस डरी हुई है: BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

Arun Sao on CM: छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में आई कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस डरी हुई है। राज्य के 16 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने भाजपा विधानसभा घेराव करेगी। ED की जांच के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उसकी जांच सही दिशा में चल रही है और उसने इस जांच में जो साक्ष्य एकत्र किए हैं, उसी के आधार पर जांच कार्रवाई आगे बढ़ी है। ED के द्वारा गिरफ्तार किए गए अधिकारियों और अन्य लोगों को अब तक जमानत नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें:- सच्चिदानंद शुक्ला होंगे रविवि के नए कुलपति, जाने से पहले राज्यपाल उइके ने की नियुक्ति

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ का हर वर्ग ठगा हुआ महसूस कर रहा है। जिस भी शहर में जाएं, कर्मचारी संगठन आंदोलन करते हुए नजर आते हैं। कांग्रेस सरकार को लेकर भयंकर आक्रोश है। यह सरकार डरी हुई है और अलोकतांत्रिक कदम उठा रही है। लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि ED की जो कार्रवाई हुई है, क्या उसमें कोई संपत्ति नहीं मिली है, क्या कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है, क्या उनकी गिरफ्तारी पर कोर्ट ने कहा है कि बिना साक्ष्य के इनकी गिरफ्तारी हुई है? जब साक्ष्य हैं, संपत्तियां जब्त की गई हैं, जब करोड़ों का ट्रांजैक्शन हुआ है, पैसे मिले हैं तो इसका मतलब है कि ED की कार्रवाई सही दिशा में चल रही है और साक्ष्य के आधार पर ही कार्रवाई कर रही है। (Arun Sao on CM)

उन्होंने कहा कि 2019 में आईटी जांच की शुरुआत हुई थी। उसमें मिले दस्तावेजों के परीक्षण के बाद ED की कार्रवाई हुई और ED की चार्ज शीट देखिए, जो साक्ष्य एकत्र किए, उनके आधार पर कार्रवाई हो रही है। ED के पास पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। इसलिए इसकी कार्रवाई पर प्रश्नचिन्ह लगाना ठीक नहीं है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के 16 लाख गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास के वंचित हैं। गरीबों के पक्ष में हम अभियान चला रहे हैं, जो 16 लाख गरीब परिवार वंचित हुए हैं, उनके हित की लड़ाई। (Arun Sao on CM)

उनके हक की लड़ाई भाजपा लड़ रही है और मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन कर रही है।भूपेश बघेल सरकार गरीबों के आवास में बाधक बनी हुई है। जल्द ही राज्य स्तरीय आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया में शक्तिशाली, वैभवशाली राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ा रहा है और कोई भी इस तरह के प्रयास करे, जो भारत के मान सम्मान के विपरीत होगा, यह सब पराजित होंगे। भारत दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। (Arun Sao on CM)

Related Articles

Back to top button