Dengue: लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, इन अस्पतालों में होगा इलाज

रायपुर। छत्तीसगढ़

छत्तीरगढ़ की राजधानी रायपुर में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को राजधानी में डेंगू के 7 और मरीज मिले हैं। जिससे डेंगू के मरीजों की संख्या 120 हो गई है। अगस्त में अब तक शहर में 48 मरीज मिल चुके हैं। शहर में बुधवार को जहां मरीज मिले हैं वो एरिया लोधीपारा, अग्रसेन चौक, श्रीनगर खमतराई, कबीर नगर और राजा तालाब का इलाका है।

छत्तीसगढ़ के यात्रियों को होनी वाली है परेशानी, जल्द बढ़ने वाला है बसों का किराया

मिली जानकारी के अनुसार शहर के दो निजी अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों सरकारी अस्पतालों को नोटिस डेंगू के मरीजों की जानकारी छुपाने के मामले में दी गई है। इनके खिलाफ नर्सिंग होम एक्ट के तहत नोटिस भेजे गए हैं।

15 अगस्त के लिए तैयार हो रहा लाल किला, कड़ी सुरक्षा के बीच फहराया जायेगा तिरंगा

सरकारी अस्पतालों में इलाज

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में अब नए मरीजों को भर्ती करने के की तैयारी की जा रही है। जिला अस्पताल पंडरी, आयुर्वेदिक कॉलेज, नेहरू मेडिकल कॉलेज में 50 से अधिक बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कहा है कि डेंगू जैसे लक्षण होने पर वो जांच जरूर करवाए।

Related Articles

Back to top button