फेल साबित होगी राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा: डिप्टी CM अरुण साव

Arun Sao on Rahul: छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा फेल साबित होगी। साव ने कहा कि पहले राहुल गांधी ने एक और यात्रा निकाली थी। यात्रा के बाद जो विधानसभा चुनाव हुए उसमें छत्तीसगढ़ और राजस्थान से कांग्रेस की सरकार चली गई। कांग्रेस के लोग मध्यप्रदेश में बड़ी उम्मीद पाल कर बैठे थे, वहां भी कुछ नहीं मिला। इस यात्रा का भी कोई लाभ कांग्रेस को नहीं मिलने वाला है। कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर पा रही है। ये नरेंद्र मोदी के विरोध के चलते देश और जनता का विरोध करने लगे हैं। देश की जनता ऐसी बातों को पसंद नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें:-  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बने निक्षय मित्र, टीबी मरीजों की मदद के लिए आगे आने की अपील

डिप्टी CM साव ने कहा कि कितनी भी यात्रा निकाले कांग्रेस का कुछ नहीं होने वाला है। इसके साथ ही डिप्टी CM अरुण साव ने छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा सीटों पर जीत का दर्ज करने का दावा किया है। अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव में 75 पार का दावा कर रही थी। पिछला लोकसभा चुनाव हमने कांग्रेस सरकार बनने के चार महीने बाद लड़ा था। उस समय हमने 11 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार 11 की 11 लोकसभा सीटें भाजपा जीतने वाली है। छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विकास के विषय पर उनकी यात्रा नहीं होती है। ये सिर्फ राजनीतिक यात्रा है। (Arun Sao on Rahul)

सिंहदेव ने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती है। हमने आवास के लिए कहा वो किया। साथ ही धान के लिए कहा भी कर रहे हैं। किरण सिंहदेव ने नई कार्यकारिणी को लेकर कहा कि बहुत कुछ समय के गर्भ में है। समय पर छोड़ दीजिए। राम मंदिर के लिए कहा कि ये पूरे देश के लिए हर्ष का विषय है। बता दें कि राहुल गांधी लोकसभा चुनाव से पहले एक और यात्रा पर निकालने वाले हैं। राहुल गांधी 14 जनवरी से मणिपुर से मुंबई तक की यात्रा पर निकालेंगे, जो 20 मार्च तक चलेगी। 14 राज्यों से गुजरने वाली यह यात्रा पूर्वोत्तर भारत से देश के पश्चिमी हिस्से को जोड़ेगी।  (Arun Sao on Rahul)

Related Articles

Back to top button