Exit Poll Results 2023 : एग्जिट पोल के समय मे हुआ बदलाव, जाने कहां और कैसे देखें

Exit Poll Results 2023 : छतीसगढ़, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, तेलंगाना और मि‍जोरम में व‍िधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद एग्‍ज‍िट पोल के नतीजे कब से देख सकेंगे इसको लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला ल‍िया है.

चुनाव आयोग ने जारी आदेश के अनुसार एग्‍ज‍िट पोल के समय में बदलाव क‍िया गया है. आपको बता दें क‍ि चुनाव आयोग के पहले आदेश के अनुसार टीवी चैनल 6.30 बजे के बाद प्रसारण कर सकते थे.

चुनाव आयोग द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार,अब टीवी चैनल एग्‍ज‍िट पोल (Exit Poll Results 2023) का प्रसारण शाम 5.30 बजे से प्रसार‍ित कर सकते हैं. चुनाव आयोग ने एक्जिट पोल दिखाने के लिए समय शाम 6.30 से बदलकर 5.30 बजे क‍िया गया है.

यह भी पढ़े :- CG Crime News : युवती का मिला कंकाल, दो माह पहले हुआ था अपहरण

कहां देखें : सी-वोटर, चाणक्य, माय ऐक्सिस जैसी तमाम एजेंसियों की तरफ से जुटाए गए डेटा को कई न्यूज चैनल्स देर शाम प्रस्तुत कर देंगे। एग्जिट पोल्स के लाइव अपडेट्स के साथ-साथ वोट शेयर, वोट पर्सेटज, क्षेत्र वार अनुमान, हॉट सीट्स पर विश्लेषण भी यहां आसानी से हासिल कर सकेंगे।

इन पांच राज्यों में हुए चुनाव

मध्य प्रदेश: 230 सीटों वाले राज्य में फिलहाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। आमतौर पर राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता है। हालांकि, यहां मैदान में समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी भी मौजूद हैं। 2018 में यहां कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि, भाजपा के खाते में 109 सीटें आई।

राजस्थानः सत्ता परिवर्तन के रिवाज के लिए मशहूर राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कप्तानी में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत तलाश रही है। वहीं, भाजपा रिवाज बरकरार रखने की कोशिश में है। 2018 में 199 सीटों में से भाजपा ने 73 और कांग्रेस ने 100 सीटें जीती थीं।

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार फिर जीत दोहराने की कोशिश में हैं। वहीं, भाजपा ने राज्य में अब तक अपने सीएम फेस का खुलासा नहीं किया है। साल 2018 के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस ने 68 सीटों के साथ बहुमत हासिल की थी। जबकि, सत्तारूढ़ भाजपा 15 पर सिमट गई थी।छत्तीसगढ़ में यदि फिर से कांग्रेस की सरकार बनती है तब मुख्यमंत्री का चुनाव पार्टी के लिए चुनोती रहेगी।

तेलंगाना: जीत की हेट्रिक की योजना बना रही भारत राष्ट्र समिति (पहले तेलंगाना राष्ट्र तेलंगाना: जीत की हेट्रिक की योजना बना रही भारत राष्ट्र समिति (पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति) को राज्य में कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है। इधर, दक्षिण भारत में एंट्री की कोशिश में लगी भाजपा भी दम भर रही है। 2018 में यहां मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव की पार्टी को 88 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि, कांग्रेस 21 पर ही रह गई थी। राज्य में कुल 119 सीटें हैं।

मिजोरमः पूर्वोतर राज्य मिजोरम में कुल 40 सीटों पर मुकाबला है। 2018 विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने 26 सीटें अपने नाम की थीं। जबकि, कांग्रेस 5 और भाजपा महज 1 सीट पर ही सिमटकर रह गई थी। (Exit Poll Results 2023)

Related Articles

Back to top button