दुनिया के नंबर वन जेवलिन थ्रोअर बने नीरज चोपड़ा, ये उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले एथलीट

Javelin Thrower Neeraj Chopra: टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा अब दुनिया के नंबर-1 जेवलिन थ्रोअर बन गए हैं। वे देश के पहले एथलीट हैं, जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है। वर्ल्ड एथलेटिक्स फेडरेशन ने ये रैंकिंग जारी की। नीरज 1455 अंकों के साथ नंबर वन पर काबिज हैं। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन ग्रेनाडा के एंडर्सन पीटर्स को 22 अंकों से पीछे छोड़ दिया। रैकिंग में पड़ोसी देश पाकिस्तान के थ्रोअर अरशद नदीम पांचवें स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें:- 2000 Rupee Note Exchange : आज से बदल सकेंगे 2000 रुपये का नोट, RBI ने बैंकों को दिया खास निर्देश

नदीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इसमें नीरज चोपड़ा चोट की वजह से भाग नहीं ले पाए थे। वहीं भारत के रोहित यादव 15वें और डीपी मनु 17वें स्थान के साथ टॉप-20 में शामिल हैं। बता दें कि नीरज चोपड़ा 30 अगस्त 2022 से वर्ल्ड नंबर दो पर थे। पीटर्स अब तक नंबर एक जेवेलिन थ्रोअर बने हुए थे। वहीं इस महीने 5 मई को दोहा में हुए डायमंग लीग में नीरज ने 88.67 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर गोल्ड मेडल जीता था। (Javelin Thrower Neeraj Chopra)

वहीं वर्ल्ड नंबर वन एंडर्सन पीटर्स 85.88 मीटर फेंकर तीसरे स्थान पर रहे थे। टोक्यो ओलिंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट जाकूब बादलेच दूसरे स्थान पर थे। भारतीय जेवलिन थ्रोअर एशियाई खेलों के भी मौजूदा चैंपियन हैं। उन्होंने इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित 2018 एशियाई खेल में गोल्ड मेडल जीता था। वे इस साल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेलों में अपने खिताब को डिफेंड करना चाहेंगे। नीरज चोपड़ा ने बीते साल USA के यूजीन वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सिल्वर जीता था।  (Javelin Thrower Neeraj Chopra)

नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा के पानीपत के एक छोटे से गांव खांद्रा में हुआ था। नीरज के परिवार में इनके पिता सतीश कुमार पेशे से एक छोटे किसान हैं और इनकी माता सरोज देवी एक गृहणी है। जैवलिन थ्रो में नीरज की रुचि तब ही आ चुकी थी जब ये सिर्फ 11 साल के थे और पानीपत स्टेडियम में जय चौधरी को प्रैक्टिस करते देखा करते थे। नीरज चोपड़ा एक भारतीय एथलिट हैं, जो ट्रैक एंड फील्ड के जेवलिन थ्रो गेम से जुड़े हुए हैं। साथ ही राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। (Javelin Thrower Neeraj Chopra)

नीरज एक एथलीट होने के साथ-साथ भारतीय सेना में सूबेदार पद पर भी तैनात हैं और सेना में रहते हुए अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत इन्हें सेना में विशिष्ट सेवा मैडल से भी सम्मानित किया जा चूका है। नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंककर टोक्यो ओलंपिक 2021 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। वहीं अभिनव बिंद्रा के बाद किसी विश्व चैम्पियनशिप स्तर पर एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक को जीतने वाले वह दूसरे भारतीय हैं। मार्च 2022 में नीरज चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में एक विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया था। (Javelin Thrower Neeraj Chopra)

Related Articles

Back to top button