श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं की रही उपस्थिति, संयोजक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया सम्मान

Mahasamund News : श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दूसरे दिन भक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर रहा। बसना कथाव्यास पं. हिमांशु कृष्ण भारद्वाज के मुखारविंद से भगवान शिव पार्वती के बीच अमर कथा, सुखदेव जन्म, महाभारत खंड और परक्षित जन्म का प्रसंग सुनाया गया। जिससे उत्साह और उमंग से लबरेज श्रद्धालुओं ने श्रीराधे, राधे-कृष्ण की गूंज के साथ झूमते-गाते नजर आए।

कथाव्यास पं. हिमांशु कृष्ण भारद्वाज एवं मुख्य यजमान डॉ. सम्पत सरोज अग्रवाल, उप यजपान सुमित सोनिया अग्रवाल, किशन सृष्टि अग्रवाल सहित सभी उप यजपान उपस्थित रहें। श्रद्धालुओं ने श्रीमद् भागवत महापुराण की मंगल आरती कर भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। (Mahasamund News)

Mahasamund News 2

यह भी पढ़ें : AIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के पद पर निकली भर्ती, 31 जनवरी आवेदन की लास्ट डेट, जल्दी करें अप्लाई

इस दौरान पं. हिमांशु कृष्ण भारद्वाज श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा हे नाथ नारायण गीतों के साथ श्रद्धालुओं से कहा कि जीवन में कठिनाईयों का सामना हो तो उसे भगवान का प्रसाद मानकर धारण करना चाहिए। सुख और दुख कर्मो का फल है जो समयानुसार ही सब को प्राप्त होता है।

एक प्रसंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि घास और बांस के बीजों का आकार एक जैसा है। दोनों को ही हवा-पानी, धूप एक बराबर दिया गया। किंतु घास तीव्र गति से बढ़ता गया, दूसरी ओर बांस के बीज में पौधे पांचवे वर्ष आया और वह छह माह के भीतर ही पूर्ण आकार ले लिया। कहने का आशय यह है कि जो प्राप्त करना है वह समय के अनुसार ही मिलेगा। कथास्थल में श्रद्धालुओं महाराज के मधुर गीत मनमोहन तुझे कैसे रिझाऊं, तुमको अपनी भारत माता की माटी, तुझे ऐसे लगन लगा दे, जब कोई नहीं आता मेरे श्याम आते है, मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है पर भाव विभोर नाचते गाते नजर आये।

Mahasamund News 3

Mahasamund News : संयोजक ने किया भाजपा नेताओं का सम्मान

श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ शासन, चुन्नीलाल साहू सांसद लोकसभा महासमुंद, गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन, बसंत पंडा उड़ीसा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद, ननकीराम कंवर पूर्व गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन। केदार कश्यप पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री, पुरंद मिश्रा पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा व संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी, पूनम चंद्राकर पूर्व राज्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, रूप कुमारी चौधरी पूर्व संसदीय सचिव व भाजपा जिला अध्यक्ष। जगन्नाथ पाणीग्राही जिला संगठन प्रभारी महासमुंद,त्रिलोचन पटेल पूर्व विधायक सरायपाली,पवन शर्मा आईटी सेल प्रभारी भाजपा,अश्विनी सडंगी भाजपा जिला अध्यक्ष बरगढ़, अजेश पुरुषोत्तम अग्रवाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रायगढ़, गुरुपाल सिंह भल्ला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रायगढ़, वेदराम मनहरे आरंग, कामता पटेल प्रदेश मंत्री अ. वि. वर्ग मोर्चा भाजपा, कुमारी भास्कर जनपद पंचायत अध्यक्ष सरायपाली, धनेश नायक भाजपा मंडल अध्यक्ष सरायपाली, प्रदीप साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष बलौदा, आशीष सेन सांसद प्रतिनिधि, सतपाल पाली, विद्या चौधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष भंवरपुर ने पं. हिमांशु कृष्ण भारद्वाज का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। (Mahasamund News)

यह भी पढ़ें : त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में इस तारीख को होंगे विधानसभा चुनाव, आचार संहिता हुई लागू

इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक एवं नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संपत अग्रवाल के द्वारा पं. हिमांशु कृष्ण भारद्वाज के हाथों सभी भाजपा के दिग्गज नेताओं का श्रीराधे कृष्ण की माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Mahasamund News 3

कथा के दूसरे दिन यजमान के रूप में उपस्थित रहे

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दूसरे दिन मुख्य यजमान डॉ. सम्पत सरोज अग्रवाल, उप यजमान सुमित सोनिया अग्रवाल, अमित रिंकी अग्रवाल, किशन सृष्टि अग्रवाल, मुरारीलाल राजकुमारी अग्रवाल, दयाराम रामकली अग्रवाल, जयंतीलाल चन्द्रकला अग्रवाल, राहूल प्रगति अग्रवाल, विजय रश्मी अग्रवाल, सुशील नेहा अग्रवाल, सुनील दुर्गा अग्रवाल, ज्योति ममता अग्रवाल, निर्मल वीना दास, विकास अंशु वाधवा, देवचरण माला अग्रवाल, अशोक रीना अग्रवाल, शंकर सुमन अग्रवाल, नन्दकिशोर लक्ष्मी अग्रवाल, मुकेश नीलिमा प्रधान, बृजेश सोनीदेवी यादव, कमलध्वज जमुना पटेल, मुकेश सुमन दुबे, रामरतन अंजना अग्रवाल, नरेश रेखा अग्रवाल, श्याम सुन्दर मीना अग्रवाल, आनंद कंचन मित्तल, गोलू गुडीया अग्रवाल, चिंकल गोल्डी अग्रवाल, कीर्तिलाल किरण फूलमोती पटेल, ओमप्रकाश किरण अग्रवाल, शैलेश सगुन अग्रवाल।

Related Articles

Back to top button