BREAKING: सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के CM, शिवकुमार को डिप्टी CM+2 मंत्रालय के साथ प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा

Siddaramaiah New Karnataka CM: कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया होंगे। इसका ऐलान राहुल गांधी दोपहर एक बजे करेंगे। डीके शिवकुमार के पास डिप्टी CM के साथ, दो ऊर्जा और सिंचाई मंत्रालय के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष का पद रहेगा। शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को होगा। दोनों नेता 10 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। CM पद को लेकर पिछले चार दिनों से बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक कई बैठक हुई।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ जैव-विविधता बोर्ड की पहल, जागरूकता के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता

शुरू से ही सिद्धारमैया रेस में सबसे आगे चल रहे थे। इससे पहले रविवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने नेता चुनने के लिए खड़गे को अधिकृत किया था। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने ऑब्जर्वर्स से सभी विधायकों से वन-टू-वन बात करने को कहा था। इनमें 80 से ज्यादा विधायकों ने सिद्धारमैया के पक्ष में वोट किया था। पहले 2 फॉर्मूला पर चर्चा चल रही थी। पहला- सिद्धारमैया को पहले ढाई साल तक CM बना दीजिए। फिर ढाई साल बाद कुर्सी डीके को दी जाए, लेकिन दोनों इस पर सहमत नहीं हुए। (Siddaramaiah New Karnataka CM)

दूसरा फॉर्मूला कर गया काम

वहीं दूसरा फॉर्मूला- सिद्धारमैया को CM बना दिया जाए। डीके को PCC के चीफ के अलावा दो बड़े मंत्रालय दिए जाएं, जिसे अपना लिया गया। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में कहा था कि हम सब एक हैं। हम 135 हैं। मैं किसी को डिवाइड नहीं करना चाहता। वे भले ही मुझे पसंद करें या नहीं। मैं एक जिम्मेदार व्यक्ति हूं। मैं धोखा नहीं दूंगा और ना ही ब्लैकमेल करूंगा। हमने कांग्रेस पार्टी को बनाया। हमने इस घर को बनाया। मैं इसका हिस्सा हूं। उन्होंने कहा कि एक मां अपने बच्चे को सब कुछ देती है। सोनिया गांधी हमारी आदर्श हैं। कांग्रेस हर किसी के लिए परिवार की तरह है। (Siddaramaiah New Karnataka CM)

लोकसभा में 20 सीट जीतना अगला लक्ष्य: DK

DK ने कहा कि हमारा संविधान बेहद महत्वपूर्ण है और हमें सभी के हितों की रक्षा करनी है। लोकसभा में 20 सीट जीतना हमारा अगला लक्ष्य है। बता दें कि 13 मई को चुनाव का परिणाम आने के बाद से अब तक कांग्रेस CM का ऐलान नहीं कर सकी है। इधर, कर्नाटक के तुमकुरु में कांग्रेस नेता परमेश्वर के समर्थकों ने उनके लिए मुख्यमंत्री पद की मांग को लेकर धरना दिया। कर्नाटक के नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि ऑब्जर्वर्स की रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस अध्यक्ष फैसला लेंगे। इसमें कोई देरी नहीं होगी। हम प्रक्रिया को फॉलो कर रहे हैं। (Siddaramaiah New Karnataka CM)

Related Articles

Back to top button