Raipur Crime News : धमकी से सीधे चाकू तक… पुलिस ने सुलझाया खमतराई का हमला केस

Raipur Crime News : राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में नशे की शिकायत को लेकर हुए प्राणघातक हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मुख्य आरोपी अरविंद साहू और उसकी सहयोगी हिना निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना रावांभाठा स्थित गौरव रंग उद्योग कंपनी में हुई थी। (Raipur Crime News )

यह भी पढ़े :- America Israel Iran War : इज़राइल–ईरान युद्ध के बीच तेल संकट की आशंका, क्या भारत बढ़ाएगा रूस से आयात?

शिकायत के बाद हुआ विवाद, फिर हमला

प्रार्थिया प्रियंका मिश्रा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कंपनी परिसर में रहने के दौरान हिना निषाद ने अपने परिचित अरविंद साहू को बुलाया। आरोप है कि अरविंद ने आशीष मिश्रा और उनकी पत्नी से कंपनी मालिक के पास नशे की शिकायत करने को लेकर विवाद शुरू किया।

विवाद के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बटनदार धारदार चाकू से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल हुआ पीड़ित

हमले में आशीष मिश्रा के सीने, सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले बिरगांव स्थित एनकेडी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर एम्स अस्पताल रायपुर रेफर किया गया। बीच-बचाव करने पर प्रियंका मिश्रा भी घायल हो गईं।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी को उसके गृहग्राम कवर्धा से गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में संबंधित धाराएं जोड़ी गईं।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। (Raipur Crime News )

Back to top button
error: Content is protected !!