Galaxy Book 3 : सैमसंग ने लांच की अपनी लैपटॉप सीरीज के तीन वेरिएंट, जानिए तीनों डिवाइसेस के फीचर्स और खासियत

Galaxy Book 3 : सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के साथ ही अपने लैपटॉप की नई सीरीज भी लॉन्च की है। कंपनी ने पिछले साल भारतीय लैपटॉप बाजार में वापसी की थी। इस साल कंपनी ने तीन नए वेरिएंट इंट्रोड्यूस किए हैं। इसमें Samsung Galaxy Book3 Ultra, Book3 Pro 360 और Book3 Pro शामिल हैं।

जहां Galaxy Book3 Ultra एक प्रीमियम और हाई-परफॉर्मेंस लैपटॉप है। वहीं Galaxy Book3 Pro 360 एक 2-in-1 कन्वर्टेबल लैपटॉप है। जो S-Pen सपोर्ट के साथ आता है। जबकि Galaxy Book3 Pro एक हल्क और clamshell डिजाइन वाला डिवाइस है। आइए जानते हैं इनके स्पेसिफिकेशन्स।

यह भी पढ़ें : परिवार संग सूर्यगढ़ पैलेस पहुंचे सिड-कियारा, आज से शुरू होंगे फंक्शन्स, ये सेलेब्रिटी होंगे शादी में शामिल

Galaxy Book3 Ultra में क्या है खास

इसमें आपको 16-inch की AMOLED स्क्रीन मिलती है। लैपटॉप Windows 11 पर काम करता है। इसमें 13th Gen Intel Core i7/Core i9 प्रोसेसर का ऑप्शन मिलेगा। डिवाइस NVIDIA ग्राफिक्स कार्ड के साथ आता है। लैपटॉप में 16GB और 32GB RAM का ऑप्शन दिया गया है।

Samsung Galaxy A14 5G को सस्ती EMI पर खऱीद सकते हैं। आप सैमसंग का जबरदस्त ऑफर, ’44 रुपये की EMI’ पर खरीद सकेंगे 5G फोन। वहीं इसमें 512GB और 1TB का एक्सपैंडेबल स्टोरेज मौजूद है। डिवाइस 76Wh की बैटरी पर काम करता है। इसमें 100W की चार्जिंग दी गई है। लैपटॉप फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है, जो पावर बटन पर मिलता है।

Galaxy Book 3 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

इसमें आपको 14-inch और 16-inch का स्क्रीन साइज मिलेगा। लैपटॉप में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिवाइस Windows 11 पर काम करता है। इसमें 8GB/16GB/32GB RAM और 256GB/512GB/1TB SSD स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।

इसमें 13th Gen Intel Core i5/Core i7 प्रोसेसर का ऑप्शन दिया गया है। इसमें दो बैटरी साइज- 63Wh और 76Wh के साथ 67W की चार्जिंग मिलती है। लैपटॉप फिंगरप्रिंट सिक्योरिटी और सिक्योर्ड-कोर पीसी के साथ आता है।

यह भी पढ़ें : 5 फरवरी से राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन, रोजाना छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकारों की होगी शानदार प्रस्तुति

Pro 360 के स्पेसिफिकेशन्स

इस लैपटॉप में आपको 16-inch का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन टच और S-pen सपोर्ट के साथ आती है। इसमें भी आपको 13th Gen Intel Core i5/Core i7 प्रोसेसर का ऑप्शन मिलेगा। डिवाइस Windows 11 पर काम करता है।

इसमें 8GB/16GB/32GB RAM और 256GB/512GB/1TB SSD स्टोरेज मिलता है। लैपटॉप 76Wh की बैटरी और 65W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें फिंगरप्रिंट लॉक और दूसरे फीचर्स मिलते हैं।

Related Articles

Back to top button