लोकसभा चुनाव में हसदेव को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस, यात्रा के दौरान राहुल गांधी अरण्य प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

Rahul Meet Hasdeo Affected: छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य लोकसभा के दौरान बड़ा मुद्दा बन सकता है। कोयले के लिए पेड़ों की कटाई को कांग्रेस बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस पार्टी की कोशिश है कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के छत्तीसगढ़ पहुंचने से पहले ही इस मामले को भुना लिया जाए। राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान हसदेव अरण्य के प्रभावित गांवों में ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। 14 जनवरी को शुरू होने वाली यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा लगभग 1 महीने बाद छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकती है। संभावना है कि 18 फरवरी के आसपास यह यात्रा रायगढ़ से प्रदेश में प्रवेश करेगी।

यह भी पढ़ें:- धर्म, संस्कृति और संस्कार सभी के जीवन का उद्देश्य होना चाहिए: कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा

5 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में बलरामपुर होते हुए राहुल सोनभद्र से उत्तरप्रदेश में प्रवेश करेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में कुल 5 दिन तक रहेगी। इस यात्रा का छत्तीसगढ़ में अंतिम पड़ाव सरगुजा होगा। कांग्रेस पार्टी की कोशिश है कि सरगुजा और आसपास के क्षेत्र में यात्रा को लेकर बेहतर से बेहतर माहौल बनाया जाए। हसदेव अरण्य के प्रभावित गांवों में ग्रामीणों से राहुल गांधी की मुलाकात के बाद कांग्रेस अपने आंदोलन को व्यापक रूप दे सकती है। राहुल गांधी की यात्रा ओडिशा से होते हुए रायगढ़ में प्रवेश करेगी। रायगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा, कोरबा, अंबिकापुर, सूरजपुर और बलरामपुर ये वो 7 जिलें हैं, जहां से यात्रा गुजर सकती है। हालांकि अभी छत्तीसगढ़ के लिए फाइनल रोडमैप आना बाकी है। (Rahul Meet Hasdeo Affected)

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यात्रा

राहुल गांधी की यात्रा लोकसभा से ठीक पहले हो रही है। ऐसे में यात्रा का फोकस है कि ज्यादा से ज्यादा लोकसभा की सीटों को कवर किया जाए। छत्तीसगढ़ की रायगढ़, जांजगीर, कोरबा और सरगुजा लोकसभा सीटों से यह यात्रा गुजर सकती है। वहीं देश भर में 100 लोकसभा सीटों पर राहुल यात्रा करने वाले हैं। बता दें कि इसी साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस यात्रा के जरिए वोट बैंक बढ़ाना चाहती है। क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को छत्तीसगढ़ समेत देशभर में बहुत कम सीटें मिली थी। शायद यहीं कारण है कि कांग्रेस अब गठबंधन के जरिए सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। हालांकि गठबंधन के नेता आए दिन एक-दूसरे पर तंज कस रहे हैं। ऐसे में विपक्ष गठबंधन को फिलहाल सत्ता मिलना मुश्किल लग रहा है। इसका एक कारण राम मंदिर भी है, जो BJP के कार्यकाल में बनी है। ऐसे में जनता PM नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना सकते हैं। (Rahul Meet Hasdeo Affected)

Related Articles

Back to top button