जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर होता है इससे स्टार्ट वो मानी जाती हैं काफी लकी, मां लक्ष्मी की कृपा से हो जाती हैं मालामाल

नई दिल्ली : व्यक्ति के जन्म के साथ ही उसका भाग्य जुड़ा हुआ होता है. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो व्यक्ति के नाम का प्रभाव उसके स्वभाव और जीवन पर भी पड़ता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति के नाम से उसके बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहते हैं इन लड़कियों पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती हैं। जिस कारण इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है।

 इसे भी पढ़े:राशिफल रविवार 7 नवम्बर 2021 : सुखी जीवन के लिए करें यह उपाय, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना राशिफल

ज्योतिष शास्त्र अनुसार जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर D होता है वो काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहते हैं ये लड़कियां जहां रहती हैं वहां खुशियां फैलाती हैं। इनके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। इन्हें लाइफ में सारी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। ये अपने लिए ही नहीं बल्कि अपने लोगों के लिए भी लकी साबित होती हैं। जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां के लोगों की तरक्की होने लगती हैं।

जिन लड़कियों का नाम G अक्षर से शुरू होता है वो भी काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनका स्वभाव काफी खुशमिजाज होता है। इनका व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि कोई भी इनकी तरफ तुरंत आकर्षित हो जाता है। ऐसी लड़कियां अपने चारों तरफ खुशियां बिखेरती हैं। इनकी किस्मत काफी तेज होती हैं। ये अपने ससुराल पक्ष के लोगों के लिए भी लकी मानी जाती हैं।

जिन लड़कियों का नाम V अक्षर से शुरू होता है वे भी काफी भाग्यवान मानी जाती हैं। ये दिखने में काफी आकर्षक होती हैं। ये अपना हर रिश्ता ईमानदारी से निभाती हैं। ये जिस व्यक्ति से शादी करती हैं उसकी शादी के बाद किस्मत चमक जाती हैं। क्योंकि इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। जिस वजह से इनके जीवन में सुख सुविधाओं की कभी कमी नहीं रहती।

इसे भी पढ़े:नंदी बैल के माथे पर लगा QR कोड, देखें डिजिटल इंडिया की अद्भुत तस्वीर

जिन लड़कियों का नाम Y अक्षर से शुरू होता है। वो भी काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे करके ही दम लेती हैं। इन पर मां लक्ष्मी सदैव मेहरबान रहती हैं। इन्हें लाइफ में सारे सुख प्राप्त होते हैं। ये अपने साथ-साथ अपने से जुड़े लोगों के लिए भी लकी मानी जाती हैं।

Related Articles

Back to top button