PM Twitter: PM नरेंद्र मोदी के ट्विटर पर 8 करोड़ हुए फॉलोअर्स, लगातार बढ़ रही संख्या

PM Twitter: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर पर 8 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। PM मोदी ने साल 2009 में ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाया था। तब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। जुलाई 2020 में PM मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 6 करोड़ और जुलाई 2021 में 7 करोड़ से ज्यादा हो गई। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर खासे एक्टिव रहते हैं। वे हर दिन छोटी–बड़ी घटनाओं पर ट्वीट करते रहते हैं। वे पूरी दुनिया में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता हैं।

यह भी पढ़ें:- Benefits Of Onion: अगर आप भी खाते है प्याज तो फायदेमंद है आपकी आदत, जानिए क्या है इसका फायदा

PM मोदी ने बीते साल ही 70 मिलियन यानी सात करोड़ का आंकड़ा पार किया था। उस दौरान PM मोदी के बाद दूसरे नंबर पर ईसाई धर्म गुरू पोप फ्रांसिस थे, जिनके फॉलोअर्स की संख्या 53 मिलियन थी। PM मोदी ट्विटर पर 2431 लोगों को फॉलो करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर साल 2009 में अपना अकाउंट बनाया था। ट्विटर ज्वाइन करने के साल के अंदर ही उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई थी। जुलाई 2020 में पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या छह करोड़ और जुलाई 2021 में 7 करोड़ से ज्यादा हो गई। 2021 में ही PM मोदी ने तमाम विश्व के नेताओं को पछाड़ कर ट्विटर पर बादशाहत कायम की थी। (PM Twitter)

राहुल गांधी के ट्विटर पर 20.8 मिलियन फॉलोअर्स

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्विटर पर 20.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वे 274 लोगों को फॉलो करते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 29.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ PM मोदी के बाद सबसे अधिक ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले राजनेता हैं। शाह 311 लोगों को फॉलो करते हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ट्विटर पर 4.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ट्विटर पर 6.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वे सिर्फ 47 लोगों को फॉलो करती हैं। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के ट्विटर पर 22.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। (PM Twitter)

बराक ओबामा के 132.1 मिलियन फॉलोअर्स

राजनाथ सिंह 529 लोगों को फॉलो करते हैं। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्विटर पर 20.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। CM योगी 50 लोगों को ट्विटर पर फॉलो करते हैं। वहीं उनके सियासी प्रतिद्वंदी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के ट्विटर पर 16.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अखिलेश 23 लोगों को ट्विटर पर फॉलो करते हैं। बता दें कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सत्ता में रहने के दौरान सबसे ज्यादा ट्विटर पर फॉलोअर्स वाले नेता थे। बराक ओबामा अब भी 132.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। अभी तक उनके आस-पास कोई नहीं पहुंच पाया है। (PM Twitter)

Related Articles

Back to top button