Health tips- अगर आप भी है खर्राटों से परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी निजात

न्यूज डेस्क

सोते वक्त बहुत से लोगों को खर्राटे की समस्या होती है। ऐसा अक्सर बहुत मेहनत करने या थकान के कारण होता है। लेकिन कभी- कभी खर्राटों की वजह सिर्फ थकान नहीं होती इसकी वजह तनाव भी होती है।

जिन लोगों को खर्राटे की समस्या होती हैं उन्हें खुद को नहीं पता होता कि वे खर्राटे ले रहे हैं। वे गहरी नींद में होते हैं तो वे खर्राटे लेते हैं उन्हें खुद भी नहीं पता होता कि वे खर्राटे ले रहे हैं। अगर आप भी खर्राटे की समस्या से परेशान हैं तो हम आपको इससे निजात पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप खर्राटे की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Read More- Health tips – नंगे पांव चलना है बेहद फायदेमंद, इन बिमारियों से मिलेगी निजात 

हल्दी का सेवन है असरदार
अगर आप खर्राटे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हल्दी का सेवन एक बेहतर विकल्प है। बता दें कि हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि नाक में कंजस्टेड रास्ते को खोलने में सहायक होते हैं। अगर आप रोजाना सोने से पूर्व करीब आधा घंटा पहले गर्म दूध में हल्दी डालकर पिएंगे तो यकीनन आपको खर्राटे की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

शहद का करें इस्तेमाल
खर्राटों की समस्या के लिए शहद एक कारगर तत्व माना जाता है।खर्राटों की समस्या के लिए यह काफी असरदार होता है।चूँकि इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी इंफ्लेमेटरी और स्टी माइक्रोबियल गुण होते हैं,जो नाक का मार्ग खोलकर, ऑक्सीजन जाने के रास्ते को सुगम बनाते हैं। तो अगर आपको खर्राटे की समस्या है तो सोने से पहले शहद की चाय या गर्म पानी में शहद मिला कर रहे पिए समस्या से छुटकारा मिलेगा।

Read More- हेल्थ टिप्स – किडनी को रखना है स्वस्थ तो खाने में शामिल करें ये आहार 

सोया मिल्क होगा कारगर
रोजाना सोया मिल्क का सेवन करने से से भी आपको खर्राटों की समस्या आराम मिल सकता है।

प्याज
आप सभी तो जानते ही होंगे की प्याज का उपयोग हम सब्जी बनाते वक़्त स्वाद बढ़ाने के लिए किया करते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ ही प्याज खर्राटों से छुटकारा दिलाने में भी सहायक होता है। इसके लिए बस आपको रात के खाने में पकी प्याज को शामिल करना होगा क्योंकि इसकी महक दिमाग को राहत पहुंचाती है और आप बिना खर्राटे लिए आराम से सो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button