होली प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक – अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कोसरिया

रोज़वुड रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया होली महोत्सव

रायपुर | रोज़वुड रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी में इस वर्ष होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और पारिवारिक माहौल के साथ धूमधाम से मनाया गया। कॉलोनीवासियों की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन बेहद सफल और यादगार साबित हुआ।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : शिक्षा विभाग में हड़कंप, चपरासी ने 15 महीनों में 29 लाख का खेल कर दिया, पढ़े पूरी खबर

होलिका दहन के साथ हुई उत्सव की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत 2 मार्च की रात्रि लगभग 1:30 बजे पारंपरिक विधि-विधान के साथ होलिका दहन से हुई। इस अवसर पर कॉलोनी के बड़ी संख्या में निवासी उपस्थित रहे। सभी ने होलिका दहन कर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

रंगोत्सव में दिखा उत्साह और उल्लास

बुधवार, 4 मार्च को रोज़वुड गार्डन में सुबह 9 बजे से रंगोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलोनीवासी अपने परिवार के साथ शामिल हुए। सोसाइटी की ओर से सभी के लिए विभिन्न रंगों और गुलाल की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही स्वादिष्ट व्यंजन, ठंडाई और अन्य पेय पदार्थों की भी उत्तम व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया।

स्विमिंग पूल बना आकर्षण का केंद्र

इस वर्ष के कार्यक्रम का विशेष आकर्षण स्विमिंग पूल की व्यवस्था रही। बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लेकर रंगों के इस पर्व को और भी आनंदमय बना दिया। इस सामूहिक आयोजन ने कॉलोनी में आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता की भावना को और अधिक मजबूत किया।

स्विमिंग पूल बना आकर्षण का केंद्र
स्विमिंग पूल बना आकर्षण का केंद्र

सामूहिक आयोजन समाज को जोड़ते हैं : लक्ष्मीकांत कोसरिया

इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कोसरिया ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे सामूहिक आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और परिवार जैसी भावना को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कॉलोनीवासियों के सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार सभी का सहयोग मिलता रहेगा।

सांस्कृतिक आयोजन बढ़ाते हैं सामाजिक समरसता : राकेश दास वैष्णव

ग्रीन्स विले सोसाइटी के संगठन सचिव एवं रोज़वुड सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश दास वैष्णव ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक सांस्कृतिक आयोजन कॉलोनीवासियों को एक-दूसरे के और करीब लाते हैं तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और निवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

निवासियों की सहभागिता ही आयोजन की असली ताकत : संतोष कुमार वाहने

सोसाइटी के सलाहकार संतोष कुमार वाहने ने कहा कि कॉलोनीवासियों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह ही ऐसे आयोजनों की असली ताकत होती है। उन्होंने सभी निवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी इसी तरह मिल-जुलकर समाज के विकास के लिए कार्य करने की अपील की।

बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी रहे उपस्थित

इस अवसर पर सोसाइटी के उपाध्यक्ष छन्नूलाल साहू, सचिव सौरभ सिंह, संगठन सचिव के. मजूमदार, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शुक्ला सहित आर.एस. गौर, रामेश्वर सिंह, कौशल शर्मा, सुब्रतो सरकार, अशोक कुमार सिंह, प्रिंस सिंह, आई.डी. पालीवाल, चेतन सिंह ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, आर.एस. पटेल, अभिषेक प्रकाश, श्रेयांश श्रीवास्तव, मीत सिंह मरावी, हेमंत सिंह, राघवेंद्र शर्मा, नरेंद्र कुमार साहू, कृष्ण कुमार सोनी, परसराम घनश्यानी, अमिताभ मजूमदार, पी.के. यादव, गौरव सिंहा, अभिषेक गौर, पवन झा, दिग्विजय सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रोज़वुड रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सभी कॉलोनीवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया तथा सभी को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।

Back to top button
error: Content is protected !!