राशिफल 08 सितम्बर 2021 : क्या कहती हैं आपकी राशि, कैसा रहेगा दिन, पढ़ें अपना राशिफल

आज राशियों का भविष्यफल – 08 सितम्बर 2021, दिन-बुधवार। तिथि-द्वितीया। नक्षत्र-उत्तरा फाल्गुनी। चन्द्र राशी-कन्या। व्रत-कन्या में मगल का प्रवेश। वर्षा योग में कमी करेगा। सर्वार्थ सिद्ध सफल योग—15.57 से। सर्व सफलता – धनु वृश्चिक राशि। प्रयास सफल होंगे – मेष, मीन। व्यय, यात्रा, बाधा युक्त -मिथुन, कुम्भ, तुला। नक्षत्र-उत्तरा फाल्गुनी। चंद्रमा कन्या राशि प्रातः। (वृश्चिक, धनु, राशि – सर्व सफलता। तुला, कुम्भ – सुख बाधक)

आज का राशिफल (Horoscope 08 September 2021)

मेष राशि (Aries) – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ.

मनोबल  उत्तम रहेगा। राजनीति एवं जनसम्पर्क से लाभ सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बाधा का योग रहेगा। राजनीति में विरोधी पराजित होंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके द्वारा किये गए कार्य यश दिलवाएंगे। धन के क्षेत्र में अनुकूल स्थितियां बनेंगी। सफलता के योग अच्छे हैं।

वृष राशि (Taurus) – ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो.

आज का दिन किसी भी प्रकार का जोखिम लेने के लिए उचित नहीं है। व्यवहार में अतिरिक्त कुशलता की आवश्यकता है।परिवार, मित्रों से तथा कार्यालय में अधिकारियों से मतभेद या विरोध की स्थिति बन सकती है। अनपेक्षित अपमान की स्थिति से बचना उचित होगा। प्रत्येक क्षेत्र अतिरिक्त प्रयास के उपरांत ही सफल हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) – का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह.

धैर्य, शांति, अल्पभाषी रहना सफलता का मूल मन्त्र एवं निर्णय स्थगित रखने उपयोगी है। आज के दिन अप्रिय स्थितियों की स्थिति रहेगी। प्रत्येक कार्य को सूझबूझ के बाद अथवा सोचने विचारने के उपरांत ही करना उचित होगा। आर्थिक सामाजिक एवं राजनीतिक तीनों स्तर पर मन के अनुकूल कार्य नहीं हो सकेंगे। धार्मिक आध्यात्मिक एवं दान आदि के कार्य में रुचि बढ़ सकती है। बाधाएं कम हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो.

यात्रा या महत्वपूर्ण कार्य लंबित रखना उत्तम होगा। पद प्रतिष्ठा का प्रयोग एवं सुख उपभोग होगा। परिवार के बड़ो या कार्यालय में उच्च अधिकारियों से पूर्ण कृपा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मांगलिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रशंसा एवं ख्याति के सुयोग हैं। हाथ में लिए हुए कार्य पूर्ण होंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी यश बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo) – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे.

यात्रा एवं खर्च के अनायास योग बनेंगे। कार्य परिश्रम से ही पूर्ण होंगे। कार्यालय में कार्य की अधिकता रहेगी। कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य बाधा संभव है। राजनीति के क्षेत्र में कष्ट होगा। सामान्य तौर पर लोगों का व्यवहार सहयोगी या मित्रता पूर्ण नहीं रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) – टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो.

मन पसन्द इच्छित भोजन का आनन्द मिलने का योग है। आपको सुस्वादु मनचाहा भोजन, सुविधापूर्वक उपलब्ध होगा।आपको शारीरिक सुख-साधन, उत्तम वस्त्र व सुगंध तथा अन्य इच्छित सांसारिक भौतिक सुख की वस्तुओं से सुख योग है। इस समय सर्वोत्तम मित्र व परिचित मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में आम दिनों की तुलना में अधिक आनन्द होगा। प्रेम या दाम्पत्य जीवन में आप अपने साथी के प्रेम में वृद्धि या सहयोग, समन्वय की आशा कर सकते हैं। सौभाग्य, सुख व सम्मान इस दिन की विशेषता है।

तुला राशि (Libra) – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते.

शारीरिक रुप से आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। मानसिक रुप से असंतोष अनुभव करेंगे। आपको भोजन भी इतना रुचिकर नहीं लगेगा। दिन में असंतोष सा रहेगा। मन में उदारता एवं दया भावना की कमी होगी। अनपेक्षित स्थिति से क्रोध एवं विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक अप्रिय स्थिति निर्मित होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को टालना उचित होगा। खर्च बढ़ेगा। दैनिक कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। सामान्यतः संमस्या नही आएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू.

घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है। आपको रुचि पूर्ण उत्तम भोजन, वस्त्र सुख योग है। आपके सामने आने वाली हर परिस्थिति निराकृत होगी। आज सम्पन्न किया गया हर कार्य आपको प्रसन्नता देगा। मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा। मित्र एवं परचितों  के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विजय पथ के पथिक होंगे आप।

धनु राशि (Sagittarius) – ये, यो, भ, भी, भू, ध, फ, ढ, भे.

अच्छे लोगों से परिचय होगा कार्यों में सफलता मिलेगी। पद प्रतिष्ठा के अच्छे अवसर हैं। विद्या के क्षेत्र में यश पड़ेगा सफलता मिलेगी। राजनीति में गौरव तथा यश बढ़ेगा मित्र वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शासन या राज्य मैं आपके कार्य प्रगति पर रहेंगे। सज्जन वर्ग से विशेष सहयोग मिलेगा व्यापार में प्रगति होगी। समय का भरपूर उपयोग करने का सुझाव दिया जाता है। स्त्री वर्ग विशेष, यात्रा एवं नए कार्य हाथ में नहीं ले।

मकर राशि (Capricorn) – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी.

अच्छे लोगों से परिचय होगा कार्यों में सफलता मिलेगी। पद प्रतिष्ठा के अच्छे अवसर हैं। विद्या के क्षेत्र में यश पड़ेगा सफलता मिलेगी। राजनीति में गौरव तथा यश बढ़ेगा मित्र वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शासन या राज्य मैं आपके कार्य प्रगति पर रहेंगे। सज्जन वर्ग से विशेष सहयोग मिलेगा व्यापार में प्रगति होगी। समय का भरपूर उपयोग करने का सुझाव दिया जाता है।

कुंभ राशि (Aquarius)– गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द.

आपके कार्यों की सफलता संदिग्ध है। विरोध, मतभेद, विवाद की स्थिति बन सकती है। राजनीति में छल की संभावना है। विश्वास के परिणाम प्रतिकूल होंगे। दांपत्य साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आवश्यक खर्चों में वृद्धि होगी।शारीरिक एवं मानसिक कष्ट की स्थिति से बचने के लिए, किसी भी कार्य को करने में शीघ्रता नहीं बरतें। बाजार के काम, परामर्श देना, यात्रा, नए कार्य प्रारंभ करना उचित नही होगा।

मीन राशि (Pisces) – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची.

दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। पुत्र एवं पुत्री के द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। नए कार्य या उत्तरदायित्व मिल सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए कार्य के श्री गणेश के लिए उत्तम अवसर है।

सफलता के लिए, नक्षत्र कृत अरिष्ट नाशक मंत्र

वेद मंत्र उत्तरा फाल्गुनी

ॐ दैव्या वद्धर्व्यू च आगत गवं रथेन सूर्य्यतव्चा।
मध्वायज्ञ गवं समञ्जआयतं प्रत्नया यं वेनश्चित्रं देवा।
ॐ अर्यमणे नम:।

पौराणिक मंत्र:

संपूजयाम्य अर्पमणं फाल्गुनी तार देवताम्।
धुम्रवर्णं रथारुढं सुशक्तिकरसंयुतम्।।

नक्षत्र देवता मंत्र : ॐ अर्यम्ने नमः।

नक्षत्र मंत्र : ॐ उत्तरा फाल्गुनीभ्यां नमः।

(राशिफल 08 सितम्बर 2021)

Related Articles

Back to top button