Trending

राशिफल 15 सितम्बर 2021 : सभी राशि वालों के लिए क्या हैं खास, कैसा रहेगा आपका बुधवार का दिन, जानें अपना राशिफल

अशोक कुमार साहू – अनमोल न्यूज़24

आज का राशिफल : 15 सितम्बर 2021, दिन-बुधवार। तिथि- नवमी। नक्षत्र – पूर्व आषाढा। चन्द्र राशी–धनु। व्रत – नंदा नवमी। सर्वार्थ सिद्ध सफल योग05:46से प्रारंभ। महिष वाहन- वर्षा योग प्रबल। वायु नाडी- हवा प्रबल रहेग। (कुम्भ, मीन  राशि – सर्व सफलता। मकर, वृष, कन्या  राशि -सुख बाधक )

आज का राशिफल (15 सितम्बर 2021)

मेष राशि (Aries) – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ.

सामान्य रूप से आशा के अनुरूप प्रगति वाला नहीं रहेगा।प्रत्येक क्षेत्र में कुछ बाधाएं उपस्थित होंगी। किसी भी प्रकार का जोखिम लेना हानि प्रद सिद्ध हो सकता है। व्यापार में लाभ की संभावना कम है। यात्रा में कष्ट अतः वाहन चालन आदि में सावधानी लाभदायक सिद्ध होगी।जनप्रतिनिधियों के लिए उत्तम दिन नहीं है। विशेष रूप से पारिवारिक सुख एवं रोजगार में सामान्य रूप से अच्छी स्थिति रहेगी।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ न्यूज : गुपचुप व चाट बेचकर खुद के पैरों में खड़ी बसंती साहू, पढ़ें पूरी ख़बर

वृष राशि (Taurus) – ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो.

कार्यों की प्रगति से संतुष्टी नहीं मिलेगी।कनिष्ठ वर्ग का अपेक्षित सहयोग कठिन है। वे आपके इच्छा के अनुकूल कार्य परिणाम नहीं दे सकेंगे। परिवार के सदस्यों के कारण सुख बाधा की स्थिति बन सकती है।संतान पक्ष से भी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। सामान्य रूप से दैनिक कार्यों में रोजगार एवं व्यापार में सफलता मिलेगी।कोई महत्वपूर्ण कार्य सफलता कठिन है। दिन सामान्य रहेगा उपयोगी सिद्ध होना नहीं कहा जा सकेगा।

मिथुन राशि (Gemini) – का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह.

आशा के अनुरूप कार्य पूर्ण होते दृष्टिगोचर होंगे।सामाजिक आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। जनप्रतिनिधियों के लिए सफलता का दिन है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा परंतु पेट से संबंधित कष्ट की संभावना बनी रहेगी। यात्रा का उद्देश्य पूर्ण होगा। विरोधियों के विरुद्ध कार्रवाई का उचित दिन है। कनिष्ठ वर्ग एवं प्रतिकूल स्थिति के विरुद्ध आप करवाई कर सकते हैं। मनोबल ऊंचा रहेगा

कर्क राशि (Cancer) – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो.

रोजगार में अनुकूल स्थितियां उत्पन्न होंगी।प्रेम या दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। विवाह से संबंधित कार्य की प्रगति संतोषप्रद रहेगी। रोजगार, व्यापार में लाभ अपेक्षित होगा। राजनेताओं के लिए उत्तम दिन है। यात्रा का उद्देश्य पूर्ण होना कठिन है। नए कार्य में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।  

प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी

सिंह राशि (Leo) – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे.

विद्या पठनपाठन एवं चिंतन में दिन व्यस्त हो सकता है।बच्चों की ओर से कोई जिम्मेदारी उत्तरदायित्व प्राप्त हो सकता है। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। किसी से महत्वपूर्ण सहयोग मिलने की कोई संभावना नहीं है। इसलिए कोई आवेदन या महत्वपूर्ण कार्य अगर स्थगित कियाजा सकता है तो करना चाहिए। व्यापार में लाभ होगा। रोजगार में कार्य की अधिकता रहेगी।

यह भी पढ़ें : राधाष्टमी : 14 सितम्बर को हैं राधा अष्टमी पर्व, उपासना से घर में होती हैं धन संपदा वृद्धि

कन्या राशि (Virgo) – टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो.

सामान्य रूप से कल की तुलना में दिन उत्तम व्यतीत होगा, परंतु महत्वपूर्ण दिन नहीं कहा जा सकेगा। प्रयासों के परिणाम विलंब से ही सही परंतु आपके पक्ष में आएंगे। आर्थिक संकट या खर्च के योग प्रबल बन सकते हैं। वाद विवाद को टालना उचित होगा।नए कार्य हाथ में नहीं लें। वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग से अपेक्षित सहयोग की संभावना कम है। जनप्रतिनिधियों के लिए दिन प्रतिकूल शारीरिक मानसिक दृष्टि से रहेगा। यात्रा, निर्णय, नए कार्य का शुभारंभमहत्वपूर्ण हस्ताक्षरबैठकसम्बोधनजन संपर्क या सुझावउद्घोषणा आदि के परिणाम संतोषप्रद नहीं होंगे।

तुला राशि (Libra) – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते.

सामान्य रूप से कल की तुलना में दिन उत्तम व्यतीत होगा, परंतु महत्वपूर्ण दिन नहीं कहा जा सकेगा। प्रयासों के परिणाम विलंब से ही सही परंतु आपके पक्ष में आएंगे। आर्थिक संकट या खर्च के योग प्रबल बन सकते हैं। वाद विवाद को टालना उचित होगा। नए कार्य हाथ में नहीं लें। वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग से अपेक्षित सहयोग की संभावना कम है। जनप्रतिनिधियों के लिए दिन प्रतिकूल शारीरिक मानसिक दृष्टि से रहेगा। यात्रा, निर्णय, नए कार्य का शुभारंभमहत्वपूर्ण हस्ताक्षरबैठकसम्बोधनजन संपर्क या सुझावउद्घोषणा आदि के परिणाम संतोषप्रद नहीं होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू.

कल की तुलना में आज का दिन महत्वपूर्ण नहीं रहेगा। कार्य सफलता के योग हैं। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपके किए गए कार्यों के अच्छे परिणाम आज प्राप्त हो सकते हैं। किसी भी कार्य को करने से पूर्व विचार करे चिंता नहीं करे क्योंकि समय आपके पक्ष में है। आर्थिक, रिश्ते, परचित एवं पारिवारिक दृष्टि से दिन अनुकूल नहीं है। राजनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए व्यस्तता का दिन है।

आर्थिक दृष्टि से उत्तम दिन

धनु राशि (Sagittarius) – ये, यो, भ, भी, भू, ध, फ, ढ, भे.

उपयोगी दिन सिद्ध होगा। लाभदायक स्थितियां बनेंगी।व्यापारिक लाभ होगा। आर्थिक दृष्टि से उत्तम दिन है। महत्वपूर्ण लोगों से विचारविमर्श हो सकता है। राजनीति राजनेताओं के लिए श्रेष्ठ दिन है। नए कार्य प्रारंभ किए जा सकते हैं। महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। दिन भरपूर उपयोग करना भविष्य के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मनोबल अच्छा रहेगा। दिन का भरपूर उपयोग परामर्षद है। रोजगार व्यापार में कार्य कम होगा, सफलता अधिक मिलेगी।दिन कल की तुलनामे सुखद व्यतीत होगा।

यह भी पढ़ें : तेली दिवस : गणेश चतुर्थी के दिन “तेली दिवस” मनाया जाना तार्किक रूप से सही..!, पढ़ें पूरी खबर

मकर राशि (Capricorn) – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी.

खर्च पर अंकुश रखें। वाद विवाद से बचने का प्रयास करें। यात्रा में असुविधा हो सकती है। रोजगार एवं व्यापार में कार्य के अधिकता रहेगी परंतु परिणाम आज नहीं मिलेंगे।सुख बाधा हो सकती हैं। अपेक्षित सहयोग में कमी रहेगी।कल से आज का दिन थोड़ा सफल रहेगा।

महत्वपूर्ण कार्य हाथ में आ सकते हैं

कुंभ राशि (Aquarius)– गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द.

राजनेताओं के लिए विशेष उत्तम दिन है। जनप्रतिनिधि अपने उद्देश्य में सफल होंगे। महत्वपूर्ण कार्य हाथ में आ सकते हैं। अच्छे लोगों से परिचय बढ़ेगा। कार्य की दृष्टि से आराम पूर्ण दिन है, परंतु समय के सदुपयोग का परामर्श दिया जा सकता है। आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में पूर्ण सफलताएं हैं। विद्या ज्ञान प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगीमाह के दिनो मे यह सर्वोत्त्म दिन भी सिद्ध हो सकता है। महीने के स्वर्णिम दिन प्रारंभ हो चुके हैं। प्रयास कर, पूर्ण योजना बनाकर, कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर संपन्न करें।

मीन राशि (Pisces) – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची.

व्यापारिक दृष्टि से उत्तम दिन है। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। अल्प प्रयास से ही कार्य होने के योग हैं। प्रशासनिक वर्ग के लिए विशेष अनुकूल दिन प्रारंभ हो चुके हैं। उच्च अधिकारी वर्ग को अपनी योजना से अवगत कराकर उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है। कनिष्ठ वर्ग पूर्ण सहयोग करेगा। नए निर्णय यात्रा या नए अवसर के लिए विशेष अनुकूल है।

विशेष – सभी राशियों के लिए दिन मंगलप्रद बनाने के उपयोगी सुझाव :-

वेद मंत्र पूर्वाषाढा

ॐ अपाघ मम कील्वषम पकृल्यामपोरप: अपामार्गत्वमस्मद यदु: स्वपन्यसुव:। ॐ अदुभ्यो नम:।

पौराणिक मंत्र:

आषाढदेवता नित्यमापः सन्तु शुभावहाः।
समुद्र गास्तरा गिणोल्हादिन्यःसर्वदेहिनाम्।।

नक्षत्र देवता मंत्र :- ॐ अद्भयो नमः।

नक्षत्र मंत्र :- ॐ पूर्वाषाढाभ्यां नमः।

(राशिफल 15 सितम्बर 2021)

Related Articles

Back to top button