Trending

वार्षिक राशिफल 2022 : कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल, जाने अपना भविष्यफल

कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2022 : कन्या राशि वालों के लिए यह साल कैसा बितेगा, क्या सावधानी अपनानी होंगी। राशिफल पढ़कर, निम्न बिन्दुओं पर विचारकर, प्रथम दृष्ट्या ही ज्ञात होगा की वर्ष कैसा व्यतीत होगा। विशेष : नाम, दशा, लग्न आदि के कारण भी शुभ-अशुभ परिणाम 30 प्रतिशत तक परिवर्तन संभव है।

वर्ष कैसा होगा ज्ञात करने  के नियम

  1.  प्रथम स्थान सर्वाधिक शुभ एवं उपयोगी गुरु या ब्रहस्पति देव हैं। ये किसी भी अशुभ परिणाम को कम करने की शक्ति रखते हैं। यदि ये अनुकूल हैं तो अन्य समस्त ग्रह 40 प्रतिशत से भी कम अशुभ परिणाम दे पाते हैं।
  2.  दूसरे स्थान पर राहू जो फर्श से अर्श पर या प्राणों की आहुति भी ले सकता है। अकिंचन को रजा भी बना सकता है।
  3.  तीसरे स्थान पर शनि ग्रह है, जो 27 वर्ष में केवल 7 वर्ष एवं 6 माह ही उत्तम परिणाम देता है। कर्मों के अनुसार दंड निर्धारण करता है।
  4.  चतुर्थ स्थान पर दो ग्रह हैं, मंगल एवं केतु है जो अनुकूल होने पर या किसी एक ग्रह के (शनि, गुरु में से) अनुकूल होने पर बड़ी – बड़ी आपदा-विपदा रोक देता है। परन्तु मंगल सूर्य के सहयोग से शुभ- अशुभ होने पर शीघ्र अशुभ परिणाम देता है।
  5.  वर्ष में श्रेष्ठ समय या स्थिति जिस राशी के गुरु एवं शनि दोनों अनुकूल हो।
  6.  श्रेष्ठ माध्यम स्थिति जब गुरु अनुकूल हो,राहू एवं शनि अनुकूल हो।
  7.  सामान्य उत्तम जब अकेला शनि अनुकूल हो।
  8.  जब मंगल वर्ष में उत्तम हो।

यह भी पढ़ें : नववर्ष 2022 : स्वस्थ जीवन-शैली को बनाए रखना नहीं है कोई मुश्किल काम, बस कुछ स्वस्थ आदतों का रखें ध्यान : डॉक्टर प्रदीप साहू

कन्या राशि का 14 अप्रैल के पश्चात् कन्या विवाह योग प्रबल हैं। वर्ष का अप्रेल के पश्चात् जुलाई तक उत्तम प्रत्येक दृष्टी से उत्तम सिद्ध होगा। अनपेक्षित बाधा, कष्ट हानि या अनिष्टप्रतिरोध हेतु –वर्ष के पूर्वार्ध में गुरु, शनि, केतु तथा उत्तरार्ध में राहू के उपाय उपयोगी सिद्ध हो सकते हें माह जुलाई-सितम्बर माहमें मंगल के उपाय उपयोगी होंगे

 

गुरु (वर्ष प्रारंभ से 13 अप्रैल 2022 तक)

कन्या राशि वालों के लिए जीवन के अधिकांश पहलुओं में परेशानियों का सूचक है। अपने परिवार व मित्रों के साथ व्यर्थ के विवाद में पड़कर आप अपने शत्रुओं की संख्या बढ़ाएँगे। आप अपने परामर्शदाताओं से भी शत्रुता कर सकते हैं। शत्रुओं से विशेष सावधान रहें।  स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना आवश्यक है। चोर, कार्यालय में आग व राजकीय रोष से सावधान रहें। यदि सेवारत हैं तो मालिक व सहयोगियों से अच्छा तालमेल बनाए रखें जिससे आपको उनकी नाराजगी या उपेक्षा न झेलनी पड़े। कोई नया कार्य प्रारम्भ करने जा रहे हों तो स्थगित कर दें। अपने साथी से विवाद से बचें व हर प्रकार की किसी से भी मुकदमेबाजी से दूर ही रहें।  की सफलता हेतु अति विशिष्ट सतर्कता बरतें। अपनी भूमि जायदाद व आभूषण को पूर्णतया सुरक्षित रखें क्योंकि आप इनमें से कुछ इस काल में गँवा सकते हैं। अपना हिसाब – किताब सावधानीपूर्वक रखें जिससे काम – धंधे अथवा व्यापार में किसी प्रकार की हानि न हो।

गुरु (13 अप्रैल 2022  15:49:52 से वर्ष अंत तक) 

आमोद-प्रमोद या किसी अधिकारी द्वारा विशेष सम्मान दिया जाना। सामाजिक , राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में जीवन में भी आप अच्छे समय की आशा कर सकते हैं। आप ऐसे विशिष्ट व्यक्तियों से मिल सकते हैं या मित्रता कर सकते हैं जो आपके लिए लाभप्रद सिद्ध हों। मांगलिक कार्य सम्पन्न कर सकते हैं।  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आरामदायक घर प्राप्त करने का है एवम् इच्छापूर्त्ति होने की संभावना है। एक विवाह के विषय में व विवाहित परिवार बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। दाम्पत्य जीवन का परमानन्द प्राप्त होने की संभावना है।

राहु (17 मार्च 2022  06:22:23 से 29 नवम्बर 2023 02:25:32)

यह शारीरिक व्याधियों का सूचक है। भ्रष्टाचार व दुराचार से स्वयं को दूर रखें क्योंकि इनका अन्त अदालत में हो सकता है। आपको इस विशेष समय में अपमान व बदनामी झेलने को विवश होना पड़ सकता है।  अपने प्रयासों की सफलता हेतु अति विशिष्ट सतर्कता बरतें। अपनी भूमि जायदाद व आभूषण को पूर्णतया सुरक्षित रखें क्योंकि आप इनमें से कुछ इस काल में गँवा सकते हैं। अपना हिसाब – किताब सावधानीपूर्वक रखें जिससे काम – धंधे अथवा व्यापार में किसी प्रकार की हानि न हो।

 केतु (17 मार्च 2022  06:22:23 से 29 नवम्बर 2023 02:25:32) 

खर्चे बढ़ने व घर में चोरी की संभावना है। जो भी हो, आपको ऋण लेने से बचना चाहिए। आप विवाहित हैं तो जीवनसंसाथी  से परस्पर टकराव में पड़ सकते हैं। निवास स्थान परिवर्तन के कारण असुविधा झेलनी पड़ सकती है। मुकदमेबाजी में आपकी पराजय होने की संभावना है।

शनि (29 अप्रैल 2022  07:53:21 से 12 जुलाई 2022 14:48:16) 

आप समस्त बिल, ऋण व शुल्क आदि चुका देंगे। धन सरलता से और आशा से अधिक प्रचुर मात्रा में आएगा। आप भूखण्ड अथवा मकान क्रय कर सकते हैं। यदि आपके पास पहले से ही भूखण्ड है तो मकान बनाने के विषय में सोच सकते हैं। यह समय शत्रुओं को हराकर विजय प्राप्त करने का है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप शान्ति अनुभव करेंगे। व्यावसायिक व सामाजिक , राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में दृष्टि से भी आपके लिए अच्छा समय है। सामाजिक , राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में के अधिकारी विशेष रुप से आपका समर्थन करेंगे। मित्र भी अभूतपूर्व सहायता करेंगे व सहानुभूति दर्शाएँगे।  विवाहित व्यक्तियों का दाम्पत्य जीवन सुखमय व प्रेममय होगा। प्रेमियों को परस्पर अनेक भावनात्मक क्षण व्यतीत करने को मिल सकते हैं जो शिशु की इच्छा रखते हैं उन्हें संभव है कि इस समय परिवार में नए सदस्य का स्वागत करने का सुअवसर मिले। आपको ग्रहों के परिवर्तन के कारण

 (12 जुलाई 2022  14:48:16 से वर्ष अंत तक )

सामाजिक , राजनितिक ,जनसेवा एवं जनहित /कल्याण के क्षेत्र में परिवार के सदस्यों के साथ मुकदमेबाजी में भी लिप्त हो सकते हैं साथ ही विपरीत लिंग वालों के साथ आपकी नहीं बनेगी। अपने व्यवहार को संयत रखें।  वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें।  व्यवसायी नया धंधा हाथ में न लें। यदि आप निवेश या शेयर बाजार में हैं तो वर्तमान स्थिति संतोषजनक नहीं है। कुछ भी नया आरम्भ न करें क्योंकि मनवांछित परिणाम मिलने की आशा नहीं है।  आपकी पत्नी / पति व बच्चों के स्वास्थ्य को विशेष देखभाल की आवश्यकता है।  मानसिक संताप तथा अस्थिरता झेलने की संभावना है। घर में सुख – चैन बनाए रखने हेतु आपको कुछ प्रयास करना पड़ेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई अरुचिकर लगने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button