Trending

राशिफल 26 सितम्बर 2021 : रविवार को कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना राशिफल

आज का राशिफल : 26 सितम्बर 2021, दिन-रविवार। तिथि-षष्ठी – श्राद्ध षष्ठी तिथि। नक्षत्र – कृत्तिका। चन्द्र राशी – मेष । कार्य सिद्ध सफल योग—14:36 से प्रारंभ। महिष वाहन – वर्षा योग प्रबल। मूल – सूर्योदय। राशिफल – सर्व सफलता पूर्ण दिन – कर्क, सिंह राशि। सुख बाधक दिन -मिथुन, तुला, कुम्भ। बुध तुला में –अक्टूबर तक।
अशुभ – कार्य बाधक बुध राशियों हेतु – मेष, मिथुन, सिंह, तुला, कुम्भ, वृश्चिक राशी के लिए विघ्न, बाधा में कमी करेगा। जिनकी बुध दशा चल रही होगी उनको अधिक ऋणात्मक प्रभाव होगा। ग्रह का उपाय/मन्त्र बुधवार के दिन करना उपयोगी होगा। शुभ-सफलता, लंबित कार्य पूर्ण, विद्या, विवेक प्रतियोगिता में सफलता प्रद निम्न राशियों हेतु – वृष, कर्क, कन्या, धनु, मकर, मीन राशी के लिए सिद्ध होगा।

आज का राशिफल (26 सितम्बर 2021)

मेष राशि (Aries) – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ.

मान सम्मान एवं स्वास्थ्य उत्तम रहेगा कार्यों की प्रगति से संतुष्ट मिलेगा। परिवार एवं परिचितों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। व्यापारिक लाभ होगा। यश प्रताप बढ़ेंगे। कार्यों में सफलता सरलता से मिलेगी। गृह सुख उत्तम भोजन एवं दांपत्य साथी कापूर्ण सहयोग मिलेगा। स्त्रियों से मित्रता बढ़ेगी। मित्रों से मिलना एवं उनके द्वारा आप को सहयोग प्रदान किया जाएगा। अधिकारी वर्ग सफल होगा। राजनीतिक दृष्टि से यह समय अति उत्तम सिद्ध हो सकता है।

यह भी पढ़ें : श्राद्ध (पितर)पक्ष : षष्ठी, सप्तमी श्राद्ध को लेकर मतभेद, शास्त्रों के नियमानुसार यह हैं श्राद्ध तिथि, पढ़ें पूरी खबर

वृष राशि (Taurus) – ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो.

योजनाओं को क्रियान्वित करने से पूर्व सोच लें। घर पर भी सावधान रहें, सगे-सम्बन्धियों से व्यर्थ की शत्रुता संभव है। यात्रा एवं खर्च के अनायास योग बनेंगे। कार्य परिश्रम से ही पूर्ण होंगे। कार्यालय में कार्य की अधिकता रहेगी। कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य बाधा संभव है। राजनीति के क्षेत्र में कष्ट होगा। सामान्य तौर पर लोगों का व्यवहार सहयोगी या मित्रता पूर्ण नहीं रहेगा।*मनोबल बढ़ेगा। विशेष-यात्रा एवं नए कार्य हाथ मे नहीं ले।

मिथुन राशि (Gemini) – का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह.

भाग्य की समस्या रहेगी। शरीर स्वस्थ रहेगा। लाभ की स्थिति उत्तम है। स्थाई लाभ की योजना बनेगी। आर्थिक खर्च बढ़ेगा। मंगल कार्य में धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्त्री वर्ग द्वारा भाग्य की वृद्धि होगी। भाइयों या प्रिय वर्ग पर व्यय अथवा उनसे सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग भी प्रबल है।

कर्क राशि (Cancer) – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो.

प्रेम के क्षेत्र में अपमान अपयश कलश मिलेगा। कार्यालय में सुविधाएं प्राप्त होंगी। यात्रा योग प्रबल हैं। ज्योतिष की दृष्टि से यात्रास्थगित रखना उचित होगा। यात्रा, नए कार्य का शुभारंभ, बैठक, जन संपर्क आदि स्थगित रखना परिवार सामान्य रुप से सुखी रहेंगे। यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है। आप सम्मान, यश एवम् प्रशंसा की आशा कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे.

परिवार के बड़ों से मित्रों से तथा कार्यालय में अधिकारियों से मतभेद या विरोध की स्थिति बन सकती है। अनपेक्षित अपमान की स्थिति से बचना उचित होगा। प्रत्येक क्षेत्र अतिरिक्त प्रयास के उपरांत ही सफल हो सकता है। समय को देखते हुए किसी भी प्रकार अतिउत्साह से दूर रहना उचित होगा। आपको अपने व्यापार अथवा कार्यालय में साधारण दिनों से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। अनिद्रा की स्थिति एवं कार्य की चिंता भी हो सकती है। मानसिक रुप से आप थकान महसूस कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : KBC13 : छत्तीसगढ़ से चिरमिरी के पंकज ने KBC में दिखाई अपनी प्रतिभा, शो के दौरान पूरी हुई दिल की ख्वाहिश

कन्या राशि (Virgo) – टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो.

आपके कार्यों की सफलता संदिग्ध है। विरोध, मतभेद, विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है| राजनीति में छल की संभावना है। विश्वास के परिणाम प्रतिकूल होंगे। दांपत्य साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आवश्यक खर्चों में वृद्धि होगी। शारीरिक एवं मानसिक कष्ट की स्थिति से बचने के लिए, अल्प भाषी रहे। विशेष – यात्रा एवं नए कार्य हाथ मे नहीं ले।
1- प्रशासकीय,योजना संबन्धित वर्ग – महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर, बैठक, विवादास्पद मामलों मे निर्णय, Presentation अधिकारी से विचार-विमर्श के परिणाम अपेक्षानुकूल होगे यह कहना कठिन है।
2- व्यापारी वर्ग – नए सौदे, के परिणाम अपेक्षाअनुसार होना संदिग्ध है।

तुला राशि (Libra) – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते.

दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। पुत्र एवं पुत्री के द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। नए कार्य या उत्तरदायित्व मिल सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए कार्य के श्री गणेश के लिए उत्तम अवसर है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू.

प्राथमिकता के आधार पर कार्य करिए। सफलता की संभावना प्रबल हैं। यह समय आपके लिए आपके प्रयासों एवं उपकार की प्रतिष्ठा व पहचान पाने का हो सकता है। आप शत्रुओं पर विजय पाएँगे। नए मित्र भी बनाएँगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध सुख पूर्ण रहेंगे। कुल मिलाकर इस अवधि में आप सफल एवं प्रसन्न रहेंगे। विजयश्री आपके साथ होगी। मनोबल उत्तम रहेगा। राजनीति एवं जनसम्पर्क से लाभ सफलता मिलेगी। विशेष-यात्रा एवं नए कार्य हाथ मे नहीं ले।
1. प्रशासकीय,योजना संबन्धित वर्ग – महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर, बैठक, विवादास्पद मामलों मे निर्णय, Presentation।
2. व्यापारी वर्ग- नए सौदे, के परिणाम अपेक्षा केअनुसार होना संदिग्ध है।
3. राजनेता, जन संपर्क, अभिकर्ता (Politician, Agent, Public relation) वर्ग –विवादास्पद निर्णय, मंत्रणा आदि स्थगित रखना उचित होगा।

धनु राशि (Sagittarius) – ये, यो, भ, भी, भू, ध, फ, ढ, भे.

आज के दिन अप्रिय स्थितियों की स्थिति रहेगी। प्रत्येक कार्य को सूझबूझ के बाद अथवा सोचने विचारने के उपरांत ही करना उचित होगा। आर्थिक सामाजिक एवं राजनीतिक तीनों स्तर पर मन के अनुकूल कार्य नहीं हो सकेंगे। धार्मिक आध्यात्मिक एवं दान आदि के कार्य में रुचि बढ़ सकती है। कार्य परिश्रम से ही पूर्ण होंगे। कार्यालय में कार्य की अधिकता रहेगी ।कठिनाइयां बढ़ सकती है|स्वास्थ्य बाधा संभव है। राजनीति के क्षेत्र में कष्ट होगा। बाधाएं कम हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें : श्राद्ध पक्ष : पितर (श्राद्ध) पक्ष में वह आवश्यक बातें जो हमें हमेशा ध्यान रखना चाहिए, पढ़े पूरी जानकारी

मकर राशि (Capricorn) – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी.

दांपत्य साथी से सहयोग की अपेक्षा ना रखें। विवाद एवं मतभेद की स्थितियां निर्मित हो सकती हैं। दांपत्य साथी से सहयोग की अपेक्षा ना रखें। रोजगार में किसी भी प्रकार की जोखिम भविष्य में समस्या उत्पन्न कर सकती है। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)– गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द.

आपकी  ख्याति एवं यश, प्रतिष्ठा वृद्धि का समय हैं। यह दिन धन की दृष्टि से भी सौभाग्यपूर्ण है। बकाया राशि की प्राप्ति या व्यवसाय मे धन की प्राप्ति होने के योग हैं। प्रयास के परिणाम आशा के अनुकूल ही रहेंगे आर्थिक लाभ की आप आशा कर सकते हैं। घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है। आपको रुचि पूर्ण  उत्तम भोजन, वस्त्र सुख योग है। दिन विघ्न बाधा पूर्ण हो सकता है नए कार्य, मीटिंग, क्रय – विक्रय में सफलता मिलना कठिन है। दैनिक आवश्यक कार्य हीपूर्ण होंगे।

मीन राशि (Pisces) – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची.

विशेष रुप से धन की हानि, व्यय या विनियोजन के योग है। अपने व्यय पर विशेष ध्यान देने रखें। आप लोगों से व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें। आप कोई परामर्श,बीच वचाव या विवाद में भी न पड़ें। व्यर्थ में झगड़े की संभावना है। असावधानी अहम को ठेस पहुँचा सकती है। कार्यालय में बाधाएं आ सकती हैं।

अरिष्ट नाशक मंत्र

वेद मंत्र कृतिका :-
ॐ अयमग्नि सहत्रिणो वाजस्य शांति गवं वनस्पति: मूर्द्धा कबोरीणाम । ॐ अग्नये नम:।
पौराणिक मंत्र :-
कृतिका देवतामाग्निं मेशवाहनं संस्थितम् l
स्त्रुक् स्तुवाभीतिवरधृक्सप्तहस्तं नमाम्यहम् ll
नक्षत्र मंत्र :- ॐ आग्नेय नमः l
नक्षत्र मंत्र :- ॐ कृतिकाभ्यो नमःl

(आज 26 सितम्बर 2021 का राशिफल)

Related Articles

Back to top button